दुर्गा पूजा के बीच घर पर आया सकंट! काजोल- अजय देवगन के बंगले के अंदर का BMC ने गिराया कुछ हिस्सा, जानें पूरा मामला

दुर्गा पूजा के बीच घर पर आया सकंट! काजोल- अजय देवगन के बंगले के अंदर का BMC ने गिराया कुछ हिस्सा, जानें पूरा मामला

Ajay Devgn bungalow Demolished: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) के घर इन दिनों मां दुर्गा का भव्य आयोजन चल रहा है। जहां पूरा परिवार खुशियां मना रहा है वहीं उनके घर पर बड़ा संकट आया है। उनके आलीशान बंगले पर बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने बुलडोजर और हथौड़े चलाकर अवैध हिस्से को ध्वस्त कर दिया है। बीएमसी की इस अचानक हुई कार्रवाई के बाद जुहू इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। आइये जानते हैं पूरा मामला…

अजय देवगन के घर बिना अनुमति चल रहा था निर्माण, नोटिस के बाद भी नहीं रुका

अजय देवगन का 7,802 स्क्वायर फुट का भव्य बंगला मुंबई के पॉश इलाके जुहू स्थित कपोल को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में मौजूद है। BMC अधिकारियों के अनुसार, इस बंगले के अंदर बिना म्युनिसिपल इजाजत के कई तरह के बदलाव किए जा रहे थे। इनमें अंदरूनी बनावट में बदलाव, नई पार्टीशन दीवारें खड़ा करना, खिड़कियों के डिजाइन में बदलाव और अन्य अवैध निर्माण शामिल थे।

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए BMC ने 10 सितंबर को मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एक्ट के सेक्शन 354A के तहत अजय देवगन को एक फॉर्मल नोटिस जारी किया था। इस नोटिस के जरिए उन्हें तुरंत काम रोकने और वैध दस्तावेज जमा कराने का निर्देश दिया गया था। लेकिन, नोटिस जारी होने के बाद भी बंगले में निर्माण कार्य बिना रुके जारी रहा था। आखिरकार, शनिवार को बीएमसी की टीम मौके पर पहुंची और अधिकारियों ने हथौड़ों की मदद से अवैध रूप से बनाए गए हिस्सों को पूरी तरह गिरा दिया।

कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?

यह पूरा विवाद बंगले के व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर शुरू हुआ। 10 अगस्त 2026 को देवगन परिवार ने इस बंगले को ‘फ्लोरियन हुरेल सैलून्स प्राइवेट लिमिटेड’ को 5 साल के लिए लीज पर दिया था। यह डील 10 करोड़ 61 लाख रुपये में हुई थी, जिसका शुरुआती मासिक किराया 16 लाख रुपये तय किया गया था। बंगले में व्यावसायिक सैलून और स्पा खोलने की योजना थी, जिसका कपोल सोसाइटी के निवासी लगातार विरोध कर रहे थे। निवासियों का कहना था कि आवासीय इलाके में सैलून खुलने से ट्रैफिक, पार्किंग और सुरक्षा की गंभीर समस्याएं खड़ी होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *