‘यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है’ इमरान खान के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर एजाज खान का बड़ा बयान

‘यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है’ इमरान खान के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर एजाज खान का बड़ा बयान

Imran Khan US Citizenship: एक्टर एजाज खान ने इमरान खान की नागरिकता और एक विरोध प्रदर्शन में उनकी भागीदारी को लेकर सवाल उठाए हैं। इसमें एजाज खान का दावा है कि इमरान के पास अमेरिकी नागरिकता है। अगर इमरान के पास भारतीय पासपोर्ट होता और वो प्रदर्शन में शामिल होते, तो उन्हें कोई परेशानी नहीं होती। इसके साथ ही एजाज खान ने स्टारलिंक और अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को लेकर भी कई गंभीर आरोप लगाए और इस मुद्दे को भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ा।

इमरान खान की नागरिकता और स्टारलिंक और अमेरिकी खुफिया

इमरान खान से जुड़े विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए एजाज खान ने कहा कि उन्हें हाल ही में इमरान की अमेरिकी नागरिकता के बारे में पता चला। उन्होंने कहा कि अब वो इमरान को अमेरिकी नागरिक के तौर पर ही देखेंगे। इस बातचीत के दौरान एजाज खान ने एलन मस्क और उनकी कंपनी स्टारलिंक का भी जिक्र किया। उन्होंने स्टारलिंक को लेकर टेंशन जताते हुए आरोप लगाया कि इससे जुड़ी तकनीक और कंपनियों के अमेरिकी खुफिया एजेंसियों से संबंध हैं।

एजाज ने ‘स्टारशील्ड’ का नाम लेते हुए दावा किया कि ये कंपनी अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के लिए काम करती है और जासूसी से जुड़ी कंपनियों को समर्थन देती है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि ऐसी कंपनियां दुनिया के बड़े कारोबारियों, पुलिस अधिकारियों और नेताओं को ब्लैकमेल करती हैं।

नरेंद्र मोदी को लेकर भी कही बात

बता दें, एजाज खान ने भारत में स्टारलिंक की संभावित मौजूदगी को लेकर सवाल उठाते हुए पूछा कि ये कंपनी देश में आकर क्या करेगी। इसी दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा, “नरेंद्र मोदी जी कोई दुश्मन नहीं।” दरअसल, एजाज के बयान में इमरान खान की नागरिकता, विरोध प्रदर्शन में उनकी भागीदारी और स्टारलिंक को लेकर उनकी चिंताएं शामिल रहीं।

बता दें, ये मामला 10 अक्टूबर 2026 का है, जब इमरान खान मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में आयोजित एक विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही थी। रिपोर्ट के अनुसार, इमरान को प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था और बाद में उसी दिन रिहा कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *