शारदीय नवरात्र के सातवें दिन बलिया के मंदिरों में भीड़:जय माता दी के उद्घोष से गूंजे मंदिर, गूंजे जयकारे

शारदीय नवरात्र के सातवें दिन बलिया के मंदिरों में भीड़:जय माता दी के उद्घोष से गूंजे मंदिर, गूंजे जयकारे

बलिया में शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ब्रह्मबेला से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे थे। सूर्योदय होते ही मंदिरों में जनसैलाब उमड़ पड़ा। घंटा-घड़ियाल, शंखनाद और ‘जय माता दी’ के जयकारों से भृगु क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिरों को प्राकृतिक फूलों और आकर्षक झालरों से सजाया गया था। जिले के मां मंगला भवानी, उचेड़ा की मां भवानी, शंकरपुर की मां शांकरी भवानी, ब्रह्माइन की मां ब्रह्माणी देवी और सिकंदरपुर की जल्पा-कल्पा देवी समेत कई अन्य मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। तिखमपुर स्थित मां दुर्गा मंदिर में मीरा उपाध्याय ने इसे सैकड़ों साल पुराना और मनोकामनाएं पूरी करने वाला बताया। पुजारी आशुतोष कुमार शुक्ल ने कहा कि माता की महिमा शब्दों में बयां नहीं की जा सकती।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *