सगाई समारोह में लाठी-डंडों से महिलाओं समेत परिवार पर हमला:शिवपुरी में पुरानी रंजिश पर संघर्ष; टेंट और वाहनों में तोड़फोड़; 11 पर केस दर्ज

सगाई समारोह में लाठी-डंडों से महिलाओं समेत परिवार पर हमला:शिवपुरी में पुरानी रंजिश पर संघर्ष; टेंट और वाहनों में तोड़फोड़; 11 पर केस दर्ज

शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के समोहा गांव में भतीजे की सगाई समारोह के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले परिवार के दामाद अनिल जाटव को रास्ते में रोककर पीटा गया। इसके बाद घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में महिलाओं सहित कई लोग घायल हुए हैं। आरोपियों ने घर के बाहर लगे टेंट और सामान के साथ वाहनों में भी तोड़फोड़ की। मामले में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत मारपीट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पहले रास्ते में रोका, फिर घर पहुंचकर किया हमला
कमल सिंह जाटव के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 10 बजे घर पर उनके भतीजे रविंद्र जाटव की सगाई समारोह हो रहा था। घर के दरवाजे पर टेंट लगा था और रिश्तेदार भी मौजूद थे। इसी दौरान उनके दामाद अनिल जाटव निवासी महलगांव, ग्वालियर दवाई लेने के लिए समोहा गांव जा रहे थे। आरोप है कि बाबा की बावड़ी के पास साहब सिंह गुर्जर, निर्भय गुर्जर, बंटी गुर्जर और छोटू गुर्जर ने उनका रास्ता रोककर मारपीट की। इस घटना में अनिल के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। अनिल ने फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामला और बढ़ गया। शिकायत के मुताबिक, कुछ देर बाद जीतू गुर्जर सहित अन्य लोग कमल सिंह के घर पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने कमल सिंह, उनके भतीजे मंगल जाटव, रिश्तेदार मनोज जाटव, सपना जाटव और भारती जाटव सहित परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। महिलाओं और रिश्तेदारों को भी आईं चोटें
मारपीट में कमल सिंह और मंगल जाटव के सिर में चोटें आईं। मनोज जाटव, भारती जाटव और सपना जाटव को भी चोटें लगने की बात शिकायत में कही गई है। परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोटें आने का आरोप है। घटना के दौरान सगाई के कार्यक्रम में मौजूद परिवार और रिश्तेदारों में अफरा-तफरी मच गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *