दरभंगा- युवती से एक साल तक दुष्कर्म का आरोप:गर्भवती होने पर किया किडनैप, जहरीला इंजेक्शन देने का आरोप; आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

दरभंगा- युवती से एक साल तक दुष्कर्म का आरोप:गर्भवती होने पर किया किडनैप, जहरीला इंजेक्शन देने का आरोप; आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

दरभंगा में युवती से दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराने, अपहरण और परिजनों को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई के आवेदन पर घनश्यामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है। शिकायत में पिछले एक साल से जान से मारने की धमकी देकर युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया गया है। वहीं, युवती के गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद उसे अगवा कर जहरीला इंजेक्शन और दवा देने का आरोप भी लगाया गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद युवती को DMCH में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस की छापेमारी के बीच मामले के एक आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। एक साल से दुष्कर्म किए जाने का आरोप पीड़िता के भाई की ओर से पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, उसकी बहन के साथ पिछले करीब एक साल से दुष्कर्म किया जा रहा था। आरोप है कि इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने के लिए दबाव बनाया जाता था। इसी बीच युवती के गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद आरोपियों पर उसे जबरन अपने साथ ले जाने और गर्भपात कराने के उद्देश्य से जहरीला इंजेक्शन और दवा देने का आरोप लगाया गया है। मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। युवती को अगवा कर ले जाने का आरोप आवेदन में आरोप है कि 9 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 4 बजे आशुतोष उर्फ श्रवण सिंह, गया सिंह और सावन देवी युवती को अगवा कर किसी अज्ञात स्थान पर ले गए। शिकायतकर्ता के मुताबिक, वहां युवती को जबरन जहरीला इंजेक्शन और दवा दी गई। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। बगीचे में छोड़कर फरार होने की बात पीड़िता के भाई के मुताबिक, घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंचने के बाद 10 अक्टूबर की रात करीब 1 बजे युवती को तुमौल स्थित एक बगीचे में छोड़ दिया गया। इसके बाद संबंधित लोग वहां से फरार हो गए। युवती की हालत खराब होने पर परिजनों ने उसके इलाज की व्यवस्था की। पहले उसे घनश्यामपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए DMCH रेफर कर दिया। परिजनों को भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि 10 अक्टूबर की रात करीब 2 बजे विजय सिंह और कुछ अन्य अज्ञात लोग पीड़िता के घर पहुंचे। उन्होंने युवती के वृद्ध पिता और अन्य परिजनों को पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस आरोप को भी प्राथमिकी में शामिल किए जाने की बात कही गई है। पुलिस अब घटना से जुड़े सभी आरोपों, संबंधित लोगों की भूमिका और कथित धमकी के मामले की जांच कर रही है। DMCH में इलाज, पुलिस कर रही जांच पीड़िता की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे DMCH में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, उसका इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही थी। घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया, ‘पीड़िता के भाई के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर आकृति कुमारी को सौंपी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की दबिश के बाद एक आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।’ थानाध्यक्ष के मुताबिक, मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। फिलहाल, पुलिस पीड़िता के बयान, चिकित्सकीय जांच और आवेदन में लगाए गए आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है। दरभंगा में युवती से दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराने, अपहरण और परिजनों को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई के आवेदन पर घनश्यामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है। शिकायत में पिछले एक साल से जान से मारने की धमकी देकर युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया गया है। वहीं, युवती के गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद उसे अगवा कर जहरीला इंजेक्शन और दवा देने का आरोप भी लगाया गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद युवती को DMCH में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस की छापेमारी के बीच मामले के एक आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। एक साल से दुष्कर्म किए जाने का आरोप पीड़िता के भाई की ओर से पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, उसकी बहन के साथ पिछले करीब एक साल से दुष्कर्म किया जा रहा था। आरोप है कि इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने के लिए दबाव बनाया जाता था। इसी बीच युवती के गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद आरोपियों पर उसे जबरन अपने साथ ले जाने और गर्भपात कराने के उद्देश्य से जहरीला इंजेक्शन और दवा देने का आरोप लगाया गया है। मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। युवती को अगवा कर ले जाने का आरोप आवेदन में आरोप है कि 9 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 4 बजे आशुतोष उर्फ श्रवण सिंह, गया सिंह और सावन देवी युवती को अगवा कर किसी अज्ञात स्थान पर ले गए। शिकायतकर्ता के मुताबिक, वहां युवती को जबरन जहरीला इंजेक्शन और दवा दी गई। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। बगीचे में छोड़कर फरार होने की बात पीड़िता के भाई के मुताबिक, घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंचने के बाद 10 अक्टूबर की रात करीब 1 बजे युवती को तुमौल स्थित एक बगीचे में छोड़ दिया गया। इसके बाद संबंधित लोग वहां से फरार हो गए। युवती की हालत खराब होने पर परिजनों ने उसके इलाज की व्यवस्था की। पहले उसे घनश्यामपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए DMCH रेफर कर दिया। परिजनों को भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि 10 अक्टूबर की रात करीब 2 बजे विजय सिंह और कुछ अन्य अज्ञात लोग पीड़िता के घर पहुंचे। उन्होंने युवती के वृद्ध पिता और अन्य परिजनों को पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस आरोप को भी प्राथमिकी में शामिल किए जाने की बात कही गई है। पुलिस अब घटना से जुड़े सभी आरोपों, संबंधित लोगों की भूमिका और कथित धमकी के मामले की जांच कर रही है। DMCH में इलाज, पुलिस कर रही जांच पीड़िता की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे DMCH में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, उसका इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही थी। घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया, ‘पीड़िता के भाई के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर आकृति कुमारी को सौंपी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की दबिश के बाद एक आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।’ थानाध्यक्ष के मुताबिक, मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। फिलहाल, पुलिस पीड़िता के बयान, चिकित्सकीय जांच और आवेदन में लगाए गए आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *