जालंधर| इनर व्हील क्लब जालंधर वेस्ट की ओर से नगर निगम के सहयोग से गुरु अमरदास पब्लिक स्कूल में स्वच्छता और पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छता बनाए रखने, कचरे का उचित निपटान करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत क्लब की अध्यक्ष ऋतु चोपड़ा के संबोधन से हुई। इस अवसर पर स्थानीय निकाय विभाग के उपमहाप्रबंधक कैप्टन चरणबीर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। स्वच्छ भारत मिशन, नगर निगम जालंधर की सामुदायिक सुविधाकर्ता और परियोजना निदेशक सुमन ने स्वच्छता और पर्यावरण जागरूकता के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. अपर्णा मेहता, क्लब की अध्यक्ष ऋतु चोपड़ा, सचिव अमनदीप कौर विरदी, डॉ. रीमा ढींगरा, कैप्टन चरणबीर सिंह, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यतथा नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित थे।

