जालंधर| फगवाड़ा स्थित कमला नेहरू पब्लिक स्कूल में जालंधर सहोदय की इंटर स्कूल जेन जी ऑन एयर होस्ट प्रतिस्पर्धा आयोजित हुई, जिसमें शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के छात्र निखिल सूद और साराक्षी शर्मा ने भाग लिया। विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या प्रवीण सैली के नेतृत्व में विद्यार्थियों के संवाद-कौशल को निखारने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी के अवसर दिए जाते हैं। प्रतिस्पर्धा में दोनों विद्यार्थियों ने रेडियो जॉकी की भूमिका निभाते स्पीक अप और स्टे साइलेंट विषय पर अपने विचार श्रोताओं के सामने रखे। आयोजकों की ओर से सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया और ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने दोनों विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

