जालंधर| विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, तार्किक चिंतन, रचनात्मकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से मेनंता स्किलस की ओर से निदेशक डॉ. सचिन खुल्लर तथा मेंटर डॉ. नीतू शर्मा के सहयोग से मुख्यमंत्री फील्ड अधिकारी (सीएमएफओ) शिवांश अस्थाना आईएएस के साथ विद्यार्थियों का एक संवादात्मक सत्र आयोजित किया। यह कार्यक्रम नर्चरिंग यंग माइंड्स प्रोग्राम और ब्रेन लैब के तहत आयोजित किया गया। सत्र के दौरान अस्थाना ने विद्यार्थियों को नेतृत्व, जनसेवा, करियर निर्माण और नैतिक मूल्यों के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने ईमानदारी, अनुशासन, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को सफल नेतृत्व की विशेषताएं बताईं।

