चाय की दुकान में मिला युवक का शव:कानपुर देहात में परिजन हत्या की आशंका जता रहे, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

चाय की दुकान में मिला युवक का शव:कानपुर देहात में परिजन हत्या की आशंका जता रहे, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 4:15 बजे नेशनल हाईवे किनारे ‘मामा भांजे’ चाय की दुकान पर 30 वर्षीय सत्यम उर्फ अंकित शुक्ला का शव मिला। वह इटावा के लालपुरा का निवासी था और 29 साल से रनिया में रह रहा था। पुलिस को घटनास्थल पर टूटी चारपाई और शव पर बड़े वाहन के टायर के निशान मिले। थाना प्रभारी सौरभ सिंह के अनुसार, यह सड़क दुर्घटना लग रही है। आशंका है कि रात में किसी भारी वाहन का पहिया युवक पर चढ़ गया होगा। मृतक की मां सुनीता शुक्ला और परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इकलौते बेटे की मौत से मां सुनीता और बहन निकिता का बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर सबूत जुटाए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस सड़क दुर्घटना और हत्या, दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। परिजनों की तरफ से अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *