बांदा के पचनेही गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 4:30 बजे केन नदी में नहाते समय 6 साल का बच्चा डूब गया। वह दोस्त के साथ नदी में नहाने गया था। पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। करीब 2 घंटे की तलाश के बाद शाम 6:30 बजे उसका शव बरामद हुआ। दोस्त ने परिजनों को दी सूचना पचनेही गांव निवासी कल्लू का बेटा मुकेश उर्फ कार्तिक अपने दोस्त आशिक के साथ नदी में नहाने गया था। नहाते समय कार्तिक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। काफी देर तक उसके बाहर नहीं आने पर आशिक घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने नदी में उतरकर की तलाश सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे। करीब एक दर्जन ग्रामीणों ने नदी में उतरकर बच्चे की तलाश शुरू की। लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद शाम 6:30 बजे कार्तिक का शव मिला। पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

