कोशी चुनाव के लिए कांग्रेस की पूर्णिया में बैठक:प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने मनोज जायसवाल के लिए वोट मांगे

कोशी चुनाव के लिए कांग्रेस की पूर्णिया में बैठक:प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने मनोज जायसवाल के लिए वोट मांगे

कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है। शुक्रवार को पूर्णिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। इसमें बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव मौजूद थे। बैठक में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार मनोज जायसवाल के पक्ष में मतदान करने और चुनाव प्रचार को आगे बढ़ाने की अपील की गई। राहुल गांधी की मुहिम और विचारधारा का दिखेगा असर: राजेश राम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि यह केवल एक सामान्य चुनाव नहीं है, बल्कि एक बड़ा राजनीतिक संदेश देने का अवसर है। कांग्रेस ने इस निर्वाचन में कुल पांच सीटों पर अपने अधिकृत उम्मीदवार उतारे हैं। जिनमें तीन स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल है। सांसद ने नेता प्रतिपक्ष और पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी लगातार वोट चोरी, नीट पेपर लीक और शिक्षा नीति जैसे गंभीर मुद्दों पर छात्रों एवं युवाओं की आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस और तंत्र द्वारा छात्रों के उत्पीड़न से युवाओं में आक्रोश है और इसका सीधा प्रभाव इस चुनाव पर पड़ेगा। राजेश राम बोले- अन्य विरोधी दलों का आधार खिसक रहा है राजेश राम ने बताया कि स्नातक और शिक्षक दोनों ही समाज के सबसे जागरूक और बौद्धिक वर्ग हैं। राहुल गांधी की सोच और पार्टी की विचारधारा के प्रति इस वर्ग का रुझान बढ़ा है, जिससे अन्य विरोधी दलों का आधार खिसक रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पूरे बिहार की इन पांचों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार अपनी जीत का परचम लहराएंगे। फील्ड में उतरकर काम करने और समय प्रबंधन की जरूरत: कृष्णा अल्लावरू बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं को दिशानिर्देश देते हुए बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने चुनावी रणनीति और समय की अहमियत पर जोर दिया। कृष्णा अल्लावरू ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि बैठकों में भाषण को लंबा खींचने के बजाय केवल जरूरी और मुद्दों पर आधारित बातें ही की जाएं। उन्होंने कहा कि सभाओं में अधिक समय बिताने से प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं का कीमती समय नष्ट होता है। सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि सभी कार्यकर्ता तुरंत मैदान में उतरें और सीधे मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क साधें। उन्होंने हर कार्यकर्ता से अपना दायित्व तय करते हुए धरातल पर काम करने को कहा ताकि राहुल गांधी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाया जा सके। एकजुटता से चुनाव लड़ने का संकल्प सांसद पप्पू यादव ने मौजूद अन्य शीर्ष नेताओं और बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी निष्ठा और ताकत के साथ जुटने का संकल्प दिलाया । प्रदेश नेतृत्व के इस दौरे से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला है। कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है। शुक्रवार को पूर्णिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। इसमें बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव मौजूद थे। बैठक में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार मनोज जायसवाल के पक्ष में मतदान करने और चुनाव प्रचार को आगे बढ़ाने की अपील की गई। राहुल गांधी की मुहिम और विचारधारा का दिखेगा असर: राजेश राम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि यह केवल एक सामान्य चुनाव नहीं है, बल्कि एक बड़ा राजनीतिक संदेश देने का अवसर है। कांग्रेस ने इस निर्वाचन में कुल पांच सीटों पर अपने अधिकृत उम्मीदवार उतारे हैं। जिनमें तीन स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल है। सांसद ने नेता प्रतिपक्ष और पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी लगातार वोट चोरी, नीट पेपर लीक और शिक्षा नीति जैसे गंभीर मुद्दों पर छात्रों एवं युवाओं की आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस और तंत्र द्वारा छात्रों के उत्पीड़न से युवाओं में आक्रोश है और इसका सीधा प्रभाव इस चुनाव पर पड़ेगा। राजेश राम बोले- अन्य विरोधी दलों का आधार खिसक रहा है राजेश राम ने बताया कि स्नातक और शिक्षक दोनों ही समाज के सबसे जागरूक और बौद्धिक वर्ग हैं। राहुल गांधी की सोच और पार्टी की विचारधारा के प्रति इस वर्ग का रुझान बढ़ा है, जिससे अन्य विरोधी दलों का आधार खिसक रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पूरे बिहार की इन पांचों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार अपनी जीत का परचम लहराएंगे। फील्ड में उतरकर काम करने और समय प्रबंधन की जरूरत: कृष्णा अल्लावरू बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं को दिशानिर्देश देते हुए बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने चुनावी रणनीति और समय की अहमियत पर जोर दिया। कृष्णा अल्लावरू ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि बैठकों में भाषण को लंबा खींचने के बजाय केवल जरूरी और मुद्दों पर आधारित बातें ही की जाएं। उन्होंने कहा कि सभाओं में अधिक समय बिताने से प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं का कीमती समय नष्ट होता है। सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि सभी कार्यकर्ता तुरंत मैदान में उतरें और सीधे मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क साधें। उन्होंने हर कार्यकर्ता से अपना दायित्व तय करते हुए धरातल पर काम करने को कहा ताकि राहुल गांधी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाया जा सके। एकजुटता से चुनाव लड़ने का संकल्प सांसद पप्पू यादव ने मौजूद अन्य शीर्ष नेताओं और बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी निष्ठा और ताकत के साथ जुटने का संकल्प दिलाया । प्रदेश नेतृत्व के इस दौरे से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *