विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी घोषित:करौली जिले में संगठन मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी

विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी घोषित:करौली जिले में संगठन मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी

विप्र फाउंडेशन जोन-1 डी के युवा प्रकोष्ठ ने करौली में नई कार्यकारिणी का ऐलान किया। जिलाध्यक्ष जयन्त कुमार शर्मा व जिला महामंत्री अमित शर्मा के निर्देश पर करौली में संगठन मजबूत करने जिला व ब्लॉक स्तर पर कई युवाओं को जिम्मेदारी दी गई। जिला कार्यकारिणी में हर्षित हरदैनिया (चुलबुल), सुधाकर पराशर और रवि शुक्ला जिला उपाध्यक्ष बने। विजय पाराशर कोषाध्यक्ष, आदित्य शर्मा और देवा मुद्गल महामंत्री नियुक्त हुए। राघव चतुर्वेदी प्रवक्ता और मोहित शर्मा मीडिया प्रभारी बनाए गए। चेतन सरौलिया, सचिन शर्मा (वशिष्ठ) और सचिन शर्मा जिला मंत्री हैं। राम शर्मा संयुक्त मंत्री बने। नीरज भारद्वाज और राहुल व्यास चिकित्सा प्रकोष्ठ में नियुक्त हुए। गौरव व्यास, विवेक शर्मा (रवि), नीरज शुक्ला और मोहित शुक्ला जिला कार्यकारिणी सदस्य हैं।
ब्लॉक स्तर पर रीतेश तिवाड़ी करौली, हिमांशु दत्तात्रेय हिण्डौन सिटी, देवेन्द्र कुमार शर्मा (डिम्पल व्यास) मण्डरायल और राधारमण शर्मा कैलादेवी के ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त हुए। इन नियुक्तियों से संगठन मजबूत होगा और युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *