निःशुल्क नेत्र जांच शिविर:प्राथमिक विद्यालय बशीरपुर में मोतियाबिंद की स्क्रीनिंग की, दवाएं और चश्मे वितरित किए

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर:प्राथमिक विद्यालय बशीरपुर में मोतियाबिंद की स्क्रीनिंग की, दवाएं और चश्मे वितरित किए

ग्लोरियस विजन आई केयर के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय बशीरपुर प्रथम में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीण महिला-पुरुषों की कंप्यूटरीकृत आंखों की जांच और मोतियाबिंद की स्क्रीनिंग की गई। जरूरतमंदों को दवाएं और चश्मे वितरित किए गए। बच्चों को डिजिटल स्क्रीन से आंखों को होने वाले नुकसान और नेत्र सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पराविधिक स्वयंसेवक अनिल पांडेय और प्रदीप कुमार ने निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुफ्त टीकाकरण, गंभीर बीमारियों में आर्थिक सहायता तथा दिव्यांग और निराश्रित लोगों के लिए संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर एडी द्विवेदी, आशीष मौर्य, मोहम्मद इकबाल अहमद, प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *