चंबल पुल पर मिली बाइक, युवक के कूदने की आशंका:मुरैना में रिश्तेदारों को पैसे देने निकला था, नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चंबल पुल पर मिली बाइक, युवक के कूदने की आशंका:मुरैना में रिश्तेदारों को पैसे देने निकला था, नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

धौलपुर में पुरानी चंबल पुल पर 1 बाइक मिली है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। यह बाइक सैपऊ थाना क्षेत्र के परौआ गांव निवासी 27 साल के आकाश पुत्र शैलेंद्र सिंह की बताई जा रही है। आशंका है कि युवक चंबल नदी में कूद गया है। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
आकाश मुरैना में अपने रिश्तेदारों को पैसे देने निकला था। रात करीब 12 बजे उसकी बाइक पुरानी चंबल पुल पर मिली। युवक के लापता होने की जानकारी से परिजनों में चिंता बढ़ गई। परिजनों ने शुक्रवार सुबह कोतवाली थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गंभीरता देखते हुए चंबल नदी में युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू टीम लगाई। टीम नदी में संभावित जगहों पर तलाश कर रही है।
फिलहाल युवक के नदी में कूदने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और रेस्क्यू टीम आकाश का पता लगाने में जुटी हैं। युवक का पता चलने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *