प्रतापगढ़ में बॉयफ्रेंड ने खुद का चेहरा चाकू से काटा:150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर बनाई VIDEO, बोला- लड़की आकर कहेगी तो उतर जाऊंगा

प्रतापगढ़ में बॉयफ्रेंड ने खुद का चेहरा चाकू से काटा:150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर बनाई VIDEO, बोला- लड़की आकर कहेगी तो उतर जाऊंगा

प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान कपिल पटेल के रूप में हुई है। वह एक नाबालिग लड़की से प्रेम प्रसंग के चलते टावर पर चढ़ा है। करीब एक महीने पहले कपिल का एक नाबालिग लड़की से प्रेम प्रसंग था। लड़की गांव के ही पास की रहने वाली है। इस मामले में लालगंज थाने में कपिल के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था। दोनों को नारी निकेतन प्रतापगढ़ बुलाया गया था, जहां लड़की ने कपिल के पक्ष में बयान दिया था। कपिल का कहना है कि लड़की एक बार आकर कह दे कि वह उसके साथ रहेगी या नहीं, इसके बाद वह टावर से नीचे उतर जाएगा। कपिल शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे कुसेमर हिसामपुर के बीच सड़क से 10 मीटर दूर स्थित 150 फीट ऊंचे हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया। इस टावर पर 24 घंटे बिजली सप्लाई रहती है। कपिल के बड़े भाई अनिल पटेल ने इस पूरे मामले की जानकारी दी। कपिल अपने भाइयों में तीसरे नंबर का है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *