दरभंगा में दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट:एसएसपी, ग्रामीण एसपी ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण; अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

दरभंगा में दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट:एसएसपी, ग्रामीण एसपी ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण; अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

दरभंगा पुलिस-प्रशासन दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड में हैं। गुरुवार को एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी शहरी थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को जरूर दिशा-निर्देश दिए। पंडाल और आसपास सीसीटीवी लगाने का निर्देश एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने पूजा समितियों से पंडालों के साथ आसपास के क्षेत्रों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी से श्रद्धालुओं की आवाजाही और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिलेगी। किसी अप्रिय घटना की स्थिति में जांच के लिए भी फुटेज महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। शांति समिति की बैठक में पहले ही पूजा समितियों से सीसीटीवी लगाने का अनुरोध किया गया था। अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई एसएसपी ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने, गलत या भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास नहीं करें और न ही उसे सोशल मीडिया पर साझा करें। आम लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तत्पर है। किसी भी समस्या की स्थिति में पूजा समिति के सदस्य और आम नागरिक जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं। नियंत्रण कक्ष को सक्रिय रखा गया है तथा उसका नंबर पूजा समितियों को उपलब्ध कराया गया है। पूजा पंडाल का निरीक्षण इसके अलावा ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी ने लहेरियासराय, नगर, सदर, कोतवाली और विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अलग-अलग पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। सिमरी थाना क्षेत्र में भी ग्रामीण एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने पूजा समितियों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने और पुलिस के साथ समन्वय बनाकर पर्व मनाने की अपील की। दुर्गा पूजा और उर्स को लेकर भी निगरानी नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी ने भी दुर्गा पूजा और उर्स पर्व के मद्देनजर शहरी क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पूजा समितियों के सदस्यों से बातचीत कर सुरक्षा संबंधी तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी संभावित समस्या से निपटने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया। साथ ही पूजा समितियों से सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है, ताकि पर्व के दौरान शांति, सौहार्द और सुरक्षा का माहौल बना रहे। दरभंगा पुलिस-प्रशासन दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड में हैं। गुरुवार को एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी शहरी थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को जरूर दिशा-निर्देश दिए। पंडाल और आसपास सीसीटीवी लगाने का निर्देश एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने पूजा समितियों से पंडालों के साथ आसपास के क्षेत्रों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी से श्रद्धालुओं की आवाजाही और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिलेगी। किसी अप्रिय घटना की स्थिति में जांच के लिए भी फुटेज महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। शांति समिति की बैठक में पहले ही पूजा समितियों से सीसीटीवी लगाने का अनुरोध किया गया था। अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई एसएसपी ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने, गलत या भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास नहीं करें और न ही उसे सोशल मीडिया पर साझा करें। आम लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तत्पर है। किसी भी समस्या की स्थिति में पूजा समिति के सदस्य और आम नागरिक जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं। नियंत्रण कक्ष को सक्रिय रखा गया है तथा उसका नंबर पूजा समितियों को उपलब्ध कराया गया है। पूजा पंडाल का निरीक्षण इसके अलावा ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी ने लहेरियासराय, नगर, सदर, कोतवाली और विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अलग-अलग पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। सिमरी थाना क्षेत्र में भी ग्रामीण एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने पूजा समितियों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने और पुलिस के साथ समन्वय बनाकर पर्व मनाने की अपील की। दुर्गा पूजा और उर्स को लेकर भी निगरानी नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी ने भी दुर्गा पूजा और उर्स पर्व के मद्देनजर शहरी क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पूजा समितियों के सदस्यों से बातचीत कर सुरक्षा संबंधी तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी संभावित समस्या से निपटने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया। साथ ही पूजा समितियों से सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है, ताकि पर्व के दौरान शांति, सौहार्द और सुरक्षा का माहौल बना रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *