दुर्गा पूजा पंडालों के लिए 12 दमकल वाहन अलर्ट:अररिया में रेलवे लाइन और बिजली प्रतिष्ठानों से दूर बनेंगे पंडाल, पटाखे और धूम्रपान पर रोक

दुर्गा पूजा पंडालों के लिए 12 दमकल वाहन अलर्ट:अररिया में रेलवे लाइन और बिजली प्रतिष्ठानों से दूर बनेंगे पंडाल, पटाखे और धूम्रपान पर रोक

अररिया में दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अग्निशमन विभाग ने पूजा समितियों को आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम करने की सलाह दी है। स्थानीय थाने और जिला अग्निशमन कार्यालय से अग्नि सुरक्षा का अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेना अनिवार्य है। पंडाल रेलवे लाइन, बिजली सब-स्टेशन और ज्वलनशील प्रतिष्ठानों से कम से कम 15 मीटर दूर बनें। पंडाल के चारों ओर 4-5 मीटर खुली जगह हो, ऊंचाई 3 मीटर से कम न हो। हर पंडाल में तीन द्वार (एक मुख्य, दो आपातकालीन) हों, जो चौड़े और खुले हों। हर 100 वर्ग मीटर में नौ लीटर क्षमता वाले अग्निशमन यंत्र, पानी की बाल्टियां और रेत की बोरियां रखें। बिजली की वायरिंग लाइसेंसधारी इलेक्ट्रीशियन से कराएं और आईएसआई मार्क वाले तांबे के तार इस्तेमाल करें। अस्थायी रसोई या भोग स्थल मुख्य पूजा पंडाल से 20-30 मीटर दूर हो। ज्वलनशील सजावट, पटाखे और धूम्रपान पर रोक पंडाल की सजावट में सिंथेटिक कपड़े, प्लास्टिक और ज्वलनशील रस्सियों के बजाय अग्निरोधी सामग्री का उपयोग करने की सलाह दी गई है। खुले बिजली के तार, ओवरहीटिंग और ट्रांसफॉर्मर या बिजली की मुख्य लाइन के नीचे पंडाल बनाने से बचना होगा। पंडाल के अंदर मोमबत्ती, दीया और अधिक गर्मी पैदा करने वाली हैलोजन लाइट का उपयोग नहीं करना चाहिए। हवन खुले और सुरक्षित स्थान पर किया जाए तथा धूप-दीप जलाते समय निगरानी रखी जाए। पंडाल परिसर में पटाखे फोड़ने, धूम्रपान करने और ज्वलनशील पदार्थ लाने पर प्रतिबंध रहेगा। आपात स्थिति से निपटने के लिए 12 दमकल वाहन तैयार जिले में अग्निशमन विभाग के अनुसार कुल 12 दमकल वाहन क्रियाशील हैं। अररिया, रानीगंज, जोकीहाट, पलासी, फारबिसगंज, जोगबनी, नरपतगंज, भरगामा और फुलकाहा समेत प्रमुख क्षेत्रों में अग्निशमन वाहन तैनात हैं। आग लगने या किसी अन्य आपात स्थिति में 101 या 112 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 485806100, 7485806101 और 7485805998 हैं। जिला अग्निशमन पदाधिकारी, अररिया का मोबाइल नंबर 8809179190 है। प्रशासन की इन तैयारियों के साथ पूजा समितियों और श्रद्धालुओं की सतर्कता भी जरूरी है, ताकि त्योहार के दौरान किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। अररिया में दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अग्निशमन विभाग ने पूजा समितियों को आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम करने की सलाह दी है। स्थानीय थाने और जिला अग्निशमन कार्यालय से अग्नि सुरक्षा का अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेना अनिवार्य है। पंडाल रेलवे लाइन, बिजली सब-स्टेशन और ज्वलनशील प्रतिष्ठानों से कम से कम 15 मीटर दूर बनें। पंडाल के चारों ओर 4-5 मीटर खुली जगह हो, ऊंचाई 3 मीटर से कम न हो। हर पंडाल में तीन द्वार (एक मुख्य, दो आपातकालीन) हों, जो चौड़े और खुले हों। हर 100 वर्ग मीटर में नौ लीटर क्षमता वाले अग्निशमन यंत्र, पानी की बाल्टियां और रेत की बोरियां रखें। बिजली की वायरिंग लाइसेंसधारी इलेक्ट्रीशियन से कराएं और आईएसआई मार्क वाले तांबे के तार इस्तेमाल करें। अस्थायी रसोई या भोग स्थल मुख्य पूजा पंडाल से 20-30 मीटर दूर हो। ज्वलनशील सजावट, पटाखे और धूम्रपान पर रोक पंडाल की सजावट में सिंथेटिक कपड़े, प्लास्टिक और ज्वलनशील रस्सियों के बजाय अग्निरोधी सामग्री का उपयोग करने की सलाह दी गई है। खुले बिजली के तार, ओवरहीटिंग और ट्रांसफॉर्मर या बिजली की मुख्य लाइन के नीचे पंडाल बनाने से बचना होगा। पंडाल के अंदर मोमबत्ती, दीया और अधिक गर्मी पैदा करने वाली हैलोजन लाइट का उपयोग नहीं करना चाहिए। हवन खुले और सुरक्षित स्थान पर किया जाए तथा धूप-दीप जलाते समय निगरानी रखी जाए। पंडाल परिसर में पटाखे फोड़ने, धूम्रपान करने और ज्वलनशील पदार्थ लाने पर प्रतिबंध रहेगा। आपात स्थिति से निपटने के लिए 12 दमकल वाहन तैयार जिले में अग्निशमन विभाग के अनुसार कुल 12 दमकल वाहन क्रियाशील हैं। अररिया, रानीगंज, जोकीहाट, पलासी, फारबिसगंज, जोगबनी, नरपतगंज, भरगामा और फुलकाहा समेत प्रमुख क्षेत्रों में अग्निशमन वाहन तैनात हैं। आग लगने या किसी अन्य आपात स्थिति में 101 या 112 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 485806100, 7485806101 और 7485805998 हैं। जिला अग्निशमन पदाधिकारी, अररिया का मोबाइल नंबर 8809179190 है। प्रशासन की इन तैयारियों के साथ पूजा समितियों और श्रद्धालुओं की सतर्कता भी जरूरी है, ताकि त्योहार के दौरान किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *