हरियाणा में बारिश से 5.3 डिग्री गिरा दिन का तापमान:आज 10 जिलों में बारिश का अलर्ट; 50 kmph की रफ्तार से चलेगी हवा

हरियाणा में बारिश से 5.3 डिग्री गिरा दिन का तापमान:आज 10 जिलों में बारिश का अलर्ट; 50 kmph की रफ्तार से चलेगी हवा

हरियाणा में गुरुवार को हुई बारिश के बाद मौसम ने करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुई बारिश से 15 अक्टूबर को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में एक दिन में 5.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार, प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान रेवाड़ी के बावल में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने 16 अक्टूबर को प्रदेश के 10 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। बिजली गिरने की भी आशंका मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है। 9 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। इससे मौसम में ठंडक बढ़ने की संभावना है। बावल में सबसे अधिक 31.8 डिग्री तापमान 15 अक्टूबर को बावल में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पलवल में 31.4 डिग्री, फरीदाबाद में 31 डिग्री, नूंह में 30.9 डिग्री और गुरुग्राम में 28.8 डिग्री तापमान रहा। नारनौल में अधिकतम पारा 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य शहरों में चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री, अंबाला का 26.3 डिग्री, हिसार का 25.8 डिग्री, करनाल का 23.5 डिग्री, रोहतक का 26.1 डिग्री, भिवानी का 26.5 डिग्री, सिरसा का 26.8 डिग्री और जींद का 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा। महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री, फतेहाबाद में 26.4 डिग्री और कैथल में 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन 10 जिलों में बारिश के आसार मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 16 अक्टूबर को यमुनानगर, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अन्य क्षेत्रों में मौसम की स्थिति अलग-अलग रह सकती है। 9 जिलों में तेज हवाओं की चेतावनी मौसम विभाग ने यमुनानगर, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में गरज-चमक और बिजली के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। इसके अलावा प्रदेश में कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। गरज-चमक के समय खुले स्थानों में रहने और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *