नेशनल हाईवे 130 में हादसा,सगे भाईयों की मौके पर मौत:दसई करमा देखने जा रहे थे, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

नेशनल हाईवे 130 में हादसा,सगे भाईयों की मौके पर मौत:दसई करमा देखने जा रहे थे, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

नेशनल हाईवे 130, अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग में बीती रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सगे भाईयों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों भाई दसईं करमा देखने जाना बताकर घर से निकले थे। मामला उदयपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, घाटबर्रा निवासी सगे भाई मन्ना राम मझवार (21 वर्ष) और धन्ना राम मझवार (22 वर्ष) बीती रात अपनी बाइक से दसईं करमा देखने के लिए डांडगांव जाने के लिए निकले थे। साल्ही मोड के पास रात करीब 8 बजे से 9 बजे के बीच अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। दोनों भाई उछलकर सड़क पर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट से मौके पर मौत हादसे में दोनों भाईयों के सिर पर गंभीर चोटें आई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना राहगिरों ने डायल 112 की टीम को दी। सूचना पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों की जांच की। दोनों की मौत हो जाने के कारण उनके शवों को उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हादसे की सूचना पर परिजन भी उदयपुर हॉस्पिटल पहुंचे। दोनों भाईयों के शवों का शुक्रवार सुबह पोस्टमॉर्टम किया गया। शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे से घाटबर्रा में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। मौके पर कोई सीसीटीवी नहीं लगा है, जिसके कारण अज्ञात वाहन की पहचान नहीं हो सकी है। जहां हादसा हुआ है, वहां सड़क अच्छी है, जिसके कारण वाहनों की रफ्तार तेज रहती है। पुलिस नेशनल हाईवे में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *