मथुरा में अग्र महोत्सव में हंगामा:पलक मुच्छल की परफॉर्म न होने से आक्रोशित हुए लोग, हंगामा करने वाले बोले उनके साथ धोखा हुआ- आयोजकों ने कहा लीगल कार्यवाही करेंगे

मथुरा में अग्र महोत्सव में हंगामा:पलक मुच्छल की परफॉर्म न होने से आक्रोशित हुए लोग, हंगामा करने वाले बोले उनके साथ धोखा हुआ- आयोजकों ने कहा लीगल कार्यवाही करेंगे

मथुरा में अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी की 5150 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित अग्र महोत्सव में गुरुवार की देर रात हंगामा हो गया। BSA कॉलेज के ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में पार्श्व गायिका पलक मुच्छल की परफॉर्मेंस होनी थी। लेकिन देर रात तक जब पलक मुच्छल स्टेज पर नहीं आईं तो कार्यक्रम में मौजूद लोग नाराज हो गए और वह हूटिंग करते हुए अपने गुस्से का इजहार करने लगे। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे लोगों का आरोप है कि उनके साथ धोखा हुआ है। BSA कॉलेज ग्राउंड में था कार्यक्रम मथुरा शहर के BSA कॉलेज ग्राउंड में 3 दिवसीय अग्र महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें 13 अक्टूबर को कवि सम्मेलन, 14 को बैंड परफॉर्मेंस और 15 अक्टूबर को पलक मुच्छल की परफॉर्मेंस होनी थी। 13 और 14 के कार्यक्रम अच्छे तरीके से पूरे किए गए। 15 अक्टूबर को शाम 9 बजे से पलक मुच्छल की परफॉर्मेंस देखने के लिए लोग कार्यक्रम स्थल पहुंचने लगे। मंच से लगातार एलाउंस किया जा रहा था कि कुछ देर में पलक मुच्छल कार्यक्रम स्थल पहुंचने वाली हैं। लेकिन आधी रात तक वह नहीं आईं। लोगों ने की हूटिंग अग्र महोत्सव में जब पलक मुच्छल परफॉर्मेंस देने नहीं आईं तो लोग नाराज हो गए,कार्यक्रम स्थल पर हूटिंग की जाने लगी। परफॉर्मेंस देखने आए राघव गोयल ने निराश होते हुए बताया कि उन्होंने बताया कि हम लोग मथुरा और पूरे ब्रज में उनका बहिष्कार करते हैं। राघव ने बताया हमें नहीं पता होटल की बुकिंग हुई नहीं हुई,उनकी टीम से कंफर्मेशन हुआ नहीं हुआ कुछ नहीं पता। उन्होंने आयोजकों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अगर आपके पास कोई सबूत है,कोई डॉक्यूमेंट है तो दिखाइए कि हमने बुकिंग की थी। पलक मुच्छल ने दिया धोखा पलक मुच्छल की परफॉर्मेंस देखने आए लोगों ने अपनी नाराजगी का इजहार करते हुए कहा कि वह नहीं आईं यह उनकी पॉपुलैरिटी को कम करता है। महिलाओं ने कहा कि उन्होंने धोखा दिया है। इससे नाम उन्हीं का खराब हो रहा है। लोगों ने कहा कि दो घंटे से कहा जा रहा है फूड काउंटर की लाइट जलेगी तो वह नहीं आएंगी। यह कौन सा एग्रीमेंट है,यह क्या तरीका है। इसके बाबजूद भी वह परफॉर्मेंस देने नहीं आईं। कमेटी करेगी लीगल कार्यवाही आधी रात तक जब पलक मुच्छल परफॉर्मेंस देने नहीं पहुंची तो मंच से आवाज आई कि जो भी मेला के संयोजक हैं वह पलक के किसी सामान को यहां से न हटने दें। इसके साथ ही श्री अग्रवाल सभा के पदाधिकारी जयंती अग्रवाल मंच से कहते नजर आए कि कोई भी अव्यवस्था न फैलाए बदतमीजी न करे। सोशल मीडिया पर जीतन विरोध किया जाए वह करें। जयंती अग्रवाल ने बताया कि यह पलक मुच्छल ने धोखा दिया है, इसके खिलाफ जो भी लीगल कार्यवाही होगी वह कमेटी करेगी। पलक मुच्छल ने इंस्टाग्राम पर दी सफाई पलक मुच्छल की परफॉर्मेंस न होने से हुए हंगामे के बाद उनकी इंस्टाग्राम आई डी पर एक पोस्ट सामने आई। जिसमें उन्होंने लिखा कि मेरे दर्शकों के लिए एक संदेश, मथुरा में मेरे कॉन्सर्ट में आने वाले और आज रात मेरी प्रस्तुति सुनने का इंतज़ार कर रहे सभी लोगों के लिए – मेरे उसूलों के अनुसार, मैं तब तक अपनी प्रस्तुति नहीं देती जब तक कि दर्शकों के बैठने की जगह पर खाना परोसा जा रहा हो या लोग खाना खा रहे हों। यह हमेशा से मेरे प्रदर्शन के नियमों का एक अहम हिस्सा रहा है और आयोजकों को इस बारे में पहले ही स्पष्ट रूप से बता दिया गया था, जो हमारे लिखित समझौते में भी शामिल है। दुर्भाग्य से, इस पूर्व सहमति के बावजूद, खाने के स्टॉल चालू रहे और खाना परोसा जाना जारी रहा, जिसकी वजह से मेरे लिए अपनी प्रस्तुति शुरू करना असंभव हो गया। मुझे इस बात का गहरा खेद है कि इससे आपको निराशा हुई, खासकर उन लोगों को जो दूर से सफर करके आए थे और मुझे सुनने का इंतज़ार कर रहे थे। कृपया जान लें कि मैं अपने दर्शकों की बहुत कद्र करती हूँ और उनका सम्मान करती हूँ। मैं भी आपके लिए अपनी प्रस्तुति देने को लेकर बहुत उत्साहित थी, और यह सच में बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि मेरे नियंत्रण से बाहर की परिस्थितियों के कारण ऐसा नहीं हो सका। आपकी समझदारी और प्यार के लिए धन्यवाद। प्यार और सम्मान के साथ, पलक मुच्छल

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *