पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला किया:हमीरपुर में गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी

पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला किया:हमीरपुर में गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी

हमीरपुर के कुरारा में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। गाली-गलौज के बाद किया हमला कुरारा निवासी सुमेर प्रकाश ने पुलिस को बताया कि 15 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे वह अपने घर के पास था। इसी दौरान प्रांसु ने उसके दोस्त विजय को मनकी रोड पर बुलाया। आरोप है कि प्रांसु ने पुरानी रंजिश को लेकर सुमेर के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। चाकू के वार से हाथ और सिर में चोट सुमेर का आरोप है कि प्रांसु ने उसे जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से उसके दाहिने हाथ और सिर में चोटें आईं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमले के बाद आरोपी ने दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी प्रिंस दीक्षित ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *