मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में दीपक कुमार की चाकू मारकर हत्या के मामले में दूसरे आरोपी दिलकश आलम ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वह जयसिंहपुर बेचू टोला निवासी फरहाद आलम का बेटा है। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इस मामले के मुख्य आरोपी सुमन कुमार ने 9 अक्टूबर को ही कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। वह सुनील साह का बेटा है। घर से बुलाकर ले गए थे आरोपी घटना 5 अक्टूबर की रात की है। खिरुआ बाजार निवासी भूलन साह उर्फ सोनेलाल साह के बेटे दीपक कुमार को सुमन कुमार और दिलकश आलम घर से बुलाकर ले गए थे। अगले दिन 6 अक्टूबर की सुबह दीपक का शव रेतवा नदी के किनारे मिला था। पुलिस के अनुसार, दीपक की चाकू से हत्या की गई थी। मृतक के पिता ने तुरकौलिया थाने में सुमन कुमार, दिलकश आलम समेत अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि दिलकश आलम को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ से हत्या से जुड़े अन्य तथ्यों और इसमें शामिल लोगों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में दीपक कुमार की चाकू मारकर हत्या के मामले में दूसरे आरोपी दिलकश आलम ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वह जयसिंहपुर बेचू टोला निवासी फरहाद आलम का बेटा है। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इस मामले के मुख्य आरोपी सुमन कुमार ने 9 अक्टूबर को ही कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। वह सुनील साह का बेटा है। घर से बुलाकर ले गए थे आरोपी घटना 5 अक्टूबर की रात की है। खिरुआ बाजार निवासी भूलन साह उर्फ सोनेलाल साह के बेटे दीपक कुमार को सुमन कुमार और दिलकश आलम घर से बुलाकर ले गए थे। अगले दिन 6 अक्टूबर की सुबह दीपक का शव रेतवा नदी के किनारे मिला था। पुलिस के अनुसार, दीपक की चाकू से हत्या की गई थी। मृतक के पिता ने तुरकौलिया थाने में सुमन कुमार, दिलकश आलम समेत अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि दिलकश आलम को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ से हत्या से जुड़े अन्य तथ्यों और इसमें शामिल लोगों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

