कैमूर पुलिस के नशा तस्करों के खिलाफ अभियान में मोहनिया पुलिस ने कुख्यात सलामुद्दीन इद्रीशी (45) को गिरफ्तार किया। वह मोहनिया के बड़ी बाजार वार्ड-11 का है। डीएसपी गोपाल कृष्ण ने बताया, अगस्त के एनडीपीएस केस (642/26) का आरोपी सलामुद्दीन अपने साले अलाउद्दीन मियां के घर बड़ुपर में छिपा था। वीवो मोबाइल फोन और 4,680 रुपये नकद भी जब्त एसपी के निर्देश पर टीम ने छापा मारा। वह मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश में था, पर पुलिस ने उसे पकड़ा। तलाशी में उसकी मोटरसाइकिल (BR 45 T 7274) से 202.83 ग्राम हेरोइन मिली। इसकी कीमत 25-30 लाख रुपये है। एक वीवो मोबाइल फोन और 4,680 रुपये नकद भी जब्त हुए। डीएसपी ने बताया, सलामुद्दीन का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। उस पर मोहनिया, चैनपुर, सोनहन थानों में 7 एनडीपीएस मामले हैं। इस बरामदगी पर मोहनिया थाना में केस 824/26 दर्ज कर कार्रवाई हो रही है। ड्रग्स तस्करी से कमाई संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया भी जारी। कैमूर पुलिस के नशा तस्करों के खिलाफ अभियान में मोहनिया पुलिस ने कुख्यात सलामुद्दीन इद्रीशी (45) को गिरफ्तार किया। वह मोहनिया के बड़ी बाजार वार्ड-11 का है। डीएसपी गोपाल कृष्ण ने बताया, अगस्त के एनडीपीएस केस (642/26) का आरोपी सलामुद्दीन अपने साले अलाउद्दीन मियां के घर बड़ुपर में छिपा था। वीवो मोबाइल फोन और 4,680 रुपये नकद भी जब्त एसपी के निर्देश पर टीम ने छापा मारा। वह मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश में था, पर पुलिस ने उसे पकड़ा। तलाशी में उसकी मोटरसाइकिल (BR 45 T 7274) से 202.83 ग्राम हेरोइन मिली। इसकी कीमत 25-30 लाख रुपये है। एक वीवो मोबाइल फोन और 4,680 रुपये नकद भी जब्त हुए। डीएसपी ने बताया, सलामुद्दीन का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। उस पर मोहनिया, चैनपुर, सोनहन थानों में 7 एनडीपीएस मामले हैं। इस बरामदगी पर मोहनिया थाना में केस 824/26 दर्ज कर कार्रवाई हो रही है। ड्रग्स तस्करी से कमाई संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया भी जारी।

