खरगोन में 40 लाख का 35 टन पाम ऑयल जब्त:टैंकर सील, खुला पाम ऑयल बेचने पर कार्रवाई; सैंपल भोपाल भेजे गए

खरगोन में 40 लाख का 35 टन पाम ऑयल जब्त:टैंकर सील, खुला पाम ऑयल बेचने पर कार्रवाई; सैंपल भोपाल भेजे गए

खरगोन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दीपावली से पहले गुरुवार को कार्रवाई करते हुए 35 टन रिफाइंड पाम ऑयल जब्त कर सील कर दिया। इसकी कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई गई है। जवाहर मार्ग स्थित केशव इंटरप्राइजेज पर बिना पैकिंग के तेल बेचने का मामला सामने आया था। विभाग ने तेल के नमूने लेकर जांच के लिए भोपाल स्थित राज्य प्रयोगशाला भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी सचिन लौगरिया ने बताया कि निरीक्षण में प्रतिष्ठान संचालक के पास लाइसेंस तो था, लेकिन 35 टन पाम ऑयल बिना पैकिंग के बेचा जा रहा था। यह लाइसेंस सोयाबीन, मूंगफली और सन फ्लावर ऑयल की पैकिंग का था। निरीक्षण के दौरान सिर्फ हर्ष ब्रांड के तेल की पैकिंग मिली। खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के तहत पाम ऑयल खुला बेचना मना है। जब्त तेल के टैंकर को सील कर दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *