संभल में पीस कमेटी की बैठक:त्योहारों को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की

संभल में पीस कमेटी की बैठक:त्योहारों को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की

संभल में आगामी त्योहारों के मद्देनजर गुरुवार को डीएम अंकित खंडेलवाल और एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दशहरा सहित अन्य त्योहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई। अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने और शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा। साथ ही किसी भी नई परंपरा की शुरुआत नहीं करने और जुलूस, शोभायात्रा व धार्मिक आयोजनों के दौरान निर्धारित मार्ग का पालन करने के निर्देश दिए। बैठक में अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और भ्रामक सूचनाएं साझा करने से बचने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि अराजक तत्वों की जानकारी तत्काल पुलिस प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *