लखीसराय में दुर्गा पूजा के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी की गई है। वाहनों की जांच चल रही है। इसी क्रम में किउल थाना पुलिस ने बिछवे तीनमुहानी पुल के पास से 2.980 किलोग्राम गांजा और एक मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। 14 अक्टूबर को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में अभियान चल रहा था। वाहन जांच के दौरान पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, जिसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसके बैग में गांजा मिला। मामले में NDPS एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई दंडाधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली गई। गिरफ्तार युवक भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मिरहट्टी गांव निवासी चंद्रदेव यादव का बेटा सौरव कुमार (26) है। किउल थाना में कांड संख्या 99/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(b)(ii)(B) के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गांजा सप्लाई के स्रोत और नेटवर्क का पता लगा रही है। लखीसराय में दुर्गा पूजा के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी की गई है। वाहनों की जांच चल रही है। इसी क्रम में किउल थाना पुलिस ने बिछवे तीनमुहानी पुल के पास से 2.980 किलोग्राम गांजा और एक मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। 14 अक्टूबर को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में अभियान चल रहा था। वाहन जांच के दौरान पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, जिसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसके बैग में गांजा मिला। मामले में NDPS एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई दंडाधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली गई। गिरफ्तार युवक भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मिरहट्टी गांव निवासी चंद्रदेव यादव का बेटा सौरव कुमार (26) है। किउल थाना में कांड संख्या 99/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(b)(ii)(B) के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गांजा सप्लाई के स्रोत और नेटवर्क का पता लगा रही है।

