किशनगंज में महिला को पीटकर घर से निकाला:दहेज में 2 लाख और बाइक मांगी, शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए

किशनगंज में महिला को पीटकर घर से निकाला:दहेज में 2 लाख और बाइक मांगी, शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए

किशनगंज में पति की मौत के बाद दूसरे युवक के साथ प्रेम संबंध में रहने और शादी करने वाली महिला को अब दहेज प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले उससे दो लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई और उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। स्थानीय स्तर पर न्याय नहीं मिलने के बाद पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता की लिखित शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध मामला किशनगंज के सदर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता के अनुसार, उसके पूर्व पति की मौत वर्ष 2012 में हो गई थी। पति की मौत के बाद वह अपने बेटे के साथ मायके में रहने लगी थी। इसी दौरान धरमगंज निवासी एक युवक से उसकी जान-पहचान हुई। आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार, जब उसने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने 11 मई 2026 को उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। दो लाख रुपये और बाइक की मांग इसके बाद दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। हालांकि, महिला जब भी ससुराल ले जाने की बात कहती थी, युवक टालमटोल करने लगता था। आरोप है कि युवक ने उसे पटना ले जाकर रोजगार दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद 6 अगस्त को वह महिला को लेकर पटना गया। हालांकि, इसी दौरान ससुराल वालों के बार-बार फोन आने पर दोनों को वापस लौटना पड़ा। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पहुंचते ही परिवार के लोग दो लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। 5 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज उसने जब इस मांग का विरोध किया तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इसके बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। घटना के बाद पीड़िता अपने मायके चली गई और वहीं रहने लगी। पीड़िता के अनुसार, मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर पंचायत भी हुई, लेकिन वहां से उसे न्याय नहीं मिल सका। इसके बाद उसने महिला थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। किशनगंज में पति की मौत के बाद दूसरे युवक के साथ प्रेम संबंध में रहने और शादी करने वाली महिला को अब दहेज प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले उससे दो लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई और उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। स्थानीय स्तर पर न्याय नहीं मिलने के बाद पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता की लिखित शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध मामला किशनगंज के सदर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता के अनुसार, उसके पूर्व पति की मौत वर्ष 2012 में हो गई थी। पति की मौत के बाद वह अपने बेटे के साथ मायके में रहने लगी थी। इसी दौरान धरमगंज निवासी एक युवक से उसकी जान-पहचान हुई। आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार, जब उसने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने 11 मई 2026 को उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। दो लाख रुपये और बाइक की मांग इसके बाद दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। हालांकि, महिला जब भी ससुराल ले जाने की बात कहती थी, युवक टालमटोल करने लगता था। आरोप है कि युवक ने उसे पटना ले जाकर रोजगार दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद 6 अगस्त को वह महिला को लेकर पटना गया। हालांकि, इसी दौरान ससुराल वालों के बार-बार फोन आने पर दोनों को वापस लौटना पड़ा। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पहुंचते ही परिवार के लोग दो लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। 5 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज उसने जब इस मांग का विरोध किया तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इसके बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। घटना के बाद पीड़िता अपने मायके चली गई और वहीं रहने लगी। पीड़िता के अनुसार, मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर पंचायत भी हुई, लेकिन वहां से उसे न्याय नहीं मिल सका। इसके बाद उसने महिला थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *