गुरुवार को कटिहार नगर निगम की महापौर ऊषा देवी अग्रवाल ने दुर्गापूजा पंडालों और पूजा स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह दौरा किया। महापौर ने वार्ड संख्या 16, 18 के सेवक संघ, 21 के दुर्गा मंदिर, 22 के सर्व एकता संघ, 20 के अमला टोला, 30 के बनिया टोला, 32 के विनोदपुर पूजा समिति और 31 के न्यू संघर्ष क्लब सहित 8 वार्डों के पूजा स्थलों का जायजा लिया। बेहतर व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया इस दौरान उन्होंने पूजा समितियों की तैयारियों को देखा। महापौर ने अधिकारियों को साफ-सफाई, बिजली, पानी और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। ऊषा देवी अग्रवाल ने पूजा समितियों के साथ मिलकर बेहतर व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में पूजा कर सकें। गुरुवार को कटिहार नगर निगम की महापौर ऊषा देवी अग्रवाल ने दुर्गापूजा पंडालों और पूजा स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह दौरा किया। महापौर ने वार्ड संख्या 16, 18 के सेवक संघ, 21 के दुर्गा मंदिर, 22 के सर्व एकता संघ, 20 के अमला टोला, 30 के बनिया टोला, 32 के विनोदपुर पूजा समिति और 31 के न्यू संघर्ष क्लब सहित 8 वार्डों के पूजा स्थलों का जायजा लिया। बेहतर व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया इस दौरान उन्होंने पूजा समितियों की तैयारियों को देखा। महापौर ने अधिकारियों को साफ-सफाई, बिजली, पानी और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। ऊषा देवी अग्रवाल ने पूजा समितियों के साथ मिलकर बेहतर व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में पूजा कर सकें।

