डीग में मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर:एनीमिया जांच से लेकर अस्पतालों में प्रसव तक पर फोकस

डीग में मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर:एनीमिया जांच से लेकर अस्पतालों में प्रसव तक पर फोकस

डीग कलेक्टर मयंक मनीष ने गुरुवार को स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक में मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने, एनीमिया नियंत्रण के लिए जांच व इलाज की योजना बनाने और जिन अस्पतालों में प्रसव सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं, वहां इन्हें शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में अक्टूबर-नवंबर के प्रसव लक्ष्य तय करने, एएनएम को प्रशिक्षण देने, डीग-कुम्हेर में टीकाकरण व्यवस्था सुधारने और कुम्हेर में एएनसी रजिस्ट्रेशन बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने अस्पताल निर्माण कार्यों की निगरानी कर उन्हें समय पर पूरा करने, दीपावली पर खाद्य पदार्थों के नमूने लेने और जेजेएवाई के लंबित भुगतान पूरे करने के निर्देश भी दिए। बैठक में सीएमएचओ डॉ. विजय सिंघल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। एनीमिया नियंत्रण के लिए तीन विभाग मिलकर करेंगे काम एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान के तहत कलेक्टर ने एनीमिया की जांच और उपचार के लिए प्रभावी योजना तैयार करने को कहा। उन्होंने चिकित्सा, शिक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए, ताकि अभियान का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंच सके। अस्पताल निर्माण कार्यों की निगरानी पर जोर बैठक में अस्पतालों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि कामां अस्पताल के टेंडर जारी हो चुके हैं, जबकि खोह और पूंछरी का लौठा में निर्माण कार्य जारी है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने और निर्धारित समय पर पूरा करवाने के निर्देश दिए। प्रसव लक्ष्य तय कर एएनएम को देंगे प्रशिक्षण कलेक्टर ने जिन अस्पतालों में प्रसव सेवाएं शुरू नहीं हुई हैं, वहां ये सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर जोर दिया। उन्होंने अक्टूबर और नवंबर के लिए प्रसव लक्ष्य निर्धारित करने तथा एएनएम को आवश्यक प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए, ताकि संस्थागत प्रसव सेवाओं को बेहतर बनाया जा सके। टीबी मरीजों का रिकॉर्ड और टीकाकरण व्यवस्था सुधारने के निर्देश बैठक में टीबी मरीजों की जानकारी निर्धारित व्यवस्था के तहत दर्ज करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कुम्हेर में एएनसी (प्रसव पूर्व जांच) रजिस्ट्रेशन बढ़ाने और डीग-कुम्हेर क्षेत्र में टीकाकरण की स्थिति सुधारने पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को इन गतिविधियों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। दीपावली पर खाद्य पदार्थों के नमूने लेने को कहा त्योहारी सीजन को देखते हुए कलेक्टर ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को दीपावली के दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने लेने के निर्देश दिए, ताकि मिलावट की आशंका पर जांच की जा सके। इसके साथ ही जेजेएवाई के लंबित भुगतानों को पूरा करने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *