बिहारशरीफ में 13 अक्टूबर को सवारी बैठाने को लेकर मारपीट हुई थी। रिक्शा चालक की पिटाई हुई थी, वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल वली आलम की 15 अक्टूबर को इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक बिहार थाना क्षेत्र के छज्जू मोहल्ला के रहने वाले थे। परिजनों के अनुसार, वली आलम का विवाद दूसरे रिक्शा चालक नई सराय निवासी मनोज उर्फ पप्पू से हुआ था। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि मनोज ने पीछे से वली आलम के सिर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना बिहार थाना क्षेत्र की है। हत्यारे को फांसी हो सदर अस्पताल परिसर में मृतक की बेटी लाडली परवीन और परिजन गुलनाज परवीन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही हमलोग लोग मौके पर पहुंचे थे। उस वक्त वली आलम के कान और सिर से खून बह रहा था। उन्हें सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया था। पर जान नहीं बची। बेटी ने कहा कि हमारे परिवार में कोई बेटा या कमाने वाला दूसरा सहारा नहीं है। पिता बेहद सीधे-साधे इंसान थे। हमें कोई मुआवजा नहीं, बल्कि हत्यारे के लिए फांसी की सजा चाहिए ताकि किसी और के साथ ऐसा जुल्म न हो। मौत के बाद और धआराएं जोड़ी गईं बिहार थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि घटना के दिन नईसराय मोड़ पर रिक्शा लगाने और पैसेंजर बैठाने को लेकर दो चालकों के बीच मारपीट हुई थी। घटना के बाद मृतक की पत्नी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। इलाज के दौरान घायल की मौत होने के बाद मामले में अग्रिम धाराएं जोड़ी जा रही हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुख्य आरोपी मनोज उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। बिहारशरीफ में 13 अक्टूबर को सवारी बैठाने को लेकर मारपीट हुई थी। रिक्शा चालक की पिटाई हुई थी, वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल वली आलम की 15 अक्टूबर को इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक बिहार थाना क्षेत्र के छज्जू मोहल्ला के रहने वाले थे। परिजनों के अनुसार, वली आलम का विवाद दूसरे रिक्शा चालक नई सराय निवासी मनोज उर्फ पप्पू से हुआ था। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि मनोज ने पीछे से वली आलम के सिर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना बिहार थाना क्षेत्र की है। हत्यारे को फांसी हो सदर अस्पताल परिसर में मृतक की बेटी लाडली परवीन और परिजन गुलनाज परवीन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही हमलोग लोग मौके पर पहुंचे थे। उस वक्त वली आलम के कान और सिर से खून बह रहा था। उन्हें सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया था। पर जान नहीं बची। बेटी ने कहा कि हमारे परिवार में कोई बेटा या कमाने वाला दूसरा सहारा नहीं है। पिता बेहद सीधे-साधे इंसान थे। हमें कोई मुआवजा नहीं, बल्कि हत्यारे के लिए फांसी की सजा चाहिए ताकि किसी और के साथ ऐसा जुल्म न हो। मौत के बाद और धआराएं जोड़ी गईं बिहार थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि घटना के दिन नईसराय मोड़ पर रिक्शा लगाने और पैसेंजर बैठाने को लेकर दो चालकों के बीच मारपीट हुई थी। घटना के बाद मृतक की पत्नी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। इलाज के दौरान घायल की मौत होने के बाद मामले में अग्रिम धाराएं जोड़ी जा रही हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुख्य आरोपी मनोज उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

