गोपालगंज में नाबालिग का शव आरोपी के दरवाजे पर जलाया:2 दिन से लापता थी बच्ची, शव मिलने पर भड़के परिजन; पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने

गोपालगंज में नाबालिग का शव आरोपी के दरवाजे पर जलाया:2 दिन से लापता थी बच्ची, शव मिलने पर भड़के परिजन; पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने

गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के खानपुर अज़मत गांव में 12 वर्षीय छात्रा का शव मिलने के बाद परिजनों ने आक्रोश में कथित आरोपी के घर के सामने ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद आरोपी के दरवाजे के सामने ही चिता सजाकर शव का दाह संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने की कोशिश की और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। हालांकि, आक्रोशित परिजनों ने उनकी बात नहीं मानी। परिजन और ग्रामीण शव को कथित आरोपी के घर के सामने ले गए और वहीं अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। दो दिन से लापता थी 12 वर्षीय संजना बता दें कि बुधवार को दो दिनों से लापता 12 वर्षीय छात्रा संजना कुमार का शव उसके पाटीदार के घर के पास मिला था। परिजनों को आशंका है कि पूर्व के विवाद को लेकर उसकी हत्या कर शव को वहां फेंका गया। हालांकि, हत्या के कारणों और घटना में किसी की संलिप्तता की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव शव मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और न्याय की मांग करते हुए शव को कथित आरोपी के दरवाजे पर ले गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। मामले की जांच जारी है। गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के खानपुर अज़मत गांव में 12 वर्षीय छात्रा का शव मिलने के बाद परिजनों ने आक्रोश में कथित आरोपी के घर के सामने ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद आरोपी के दरवाजे के सामने ही चिता सजाकर शव का दाह संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने की कोशिश की और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। हालांकि, आक्रोशित परिजनों ने उनकी बात नहीं मानी। परिजन और ग्रामीण शव को कथित आरोपी के घर के सामने ले गए और वहीं अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। दो दिन से लापता थी 12 वर्षीय संजना बता दें कि बुधवार को दो दिनों से लापता 12 वर्षीय छात्रा संजना कुमार का शव उसके पाटीदार के घर के पास मिला था। परिजनों को आशंका है कि पूर्व के विवाद को लेकर उसकी हत्या कर शव को वहां फेंका गया। हालांकि, हत्या के कारणों और घटना में किसी की संलिप्तता की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव शव मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और न्याय की मांग करते हुए शव को कथित आरोपी के दरवाजे पर ले गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। मामले की जांच जारी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *