कटिहार में विजिलेंस की टीम ने ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारी चंद्रशेखर सिंह के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। कटिहार के लोहिया नगर स्थित उनके पैतृक आवास समेत चार जगहों पर एक साथ कार्रवाई की जा रही है। किशनगंज में SDO के पद पर तैनात हैं चंद्रशेखर सिंह चंद्रशेखर सिंह वर्तमान में किशनगंज में ग्रामीण कार्य विभाग में SDO के पद पर तैनात हैं। कटिहार स्थित उनके घर पर विजिलेंस की टीम डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी कर रही है। पटना, छपरा और सिलीगुड़ी में भी रेड कटिहार के अलावा पटना, छपरा और सिलीगुड़ी में भी चंद्रशेखर सिंह के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। फिलहाल जांच अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। छापेमारी किस मामले में की जा रही है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कटिहार में विजिलेंस की टीम ने ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारी चंद्रशेखर सिंह के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। कटिहार के लोहिया नगर स्थित उनके पैतृक आवास समेत चार जगहों पर एक साथ कार्रवाई की जा रही है। किशनगंज में SDO के पद पर तैनात हैं चंद्रशेखर सिंह चंद्रशेखर सिंह वर्तमान में किशनगंज में ग्रामीण कार्य विभाग में SDO के पद पर तैनात हैं। कटिहार स्थित उनके घर पर विजिलेंस की टीम डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी कर रही है। पटना, छपरा और सिलीगुड़ी में भी रेड कटिहार के अलावा पटना, छपरा और सिलीगुड़ी में भी चंद्रशेखर सिंह के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। फिलहाल जांच अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। छापेमारी किस मामले में की जा रही है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

