जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरबंस सिंह लेखी ने जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के सचिव हरप्रीत सिंह के साथ गुरदासपुर की केंद्रीय जेल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, प्रबंधन और कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। जेल पहुंचने पर पंजाब पुलिस के जवानों ने न्यायाधीश को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने जेल परिसर का निरीक्षण किया और विभिन्न बैरकों में जाकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने जेल में सुरक्षा के लिए लगाए गए उपकरणों को भी देखा और संबंधित अधिकारियों से सुरक्षा इंतजामों के बारे में जानकारी प्राप्त की। न्यायाधीश लेखी ने कैदियों से बातचीत की न्यायाधीश लेखी ने कैदियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं व शिकायतों को सुना। उन्होंने कैदियों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान कानूनी सहायता से संबंधित पहलुओं पर भी चर्चा की गई, ताकि जरूरतमंद कैदियों को नियमानुसार सहायता मिल सके। लंगर हॉल का निरीक्षण किया न्यायाधीश ने जेल के लंगर हॉल का निरीक्षण कर कैदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच की। इसके लिए उन्होंने खुद खाना चखकर उसकी गुणवत्ता परखी। दौरे का उद्देश्य जेल में उपलब्ध सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना तथा कैदियों की समस्याओं से अवगत होना था।

