‘क्या मैं अपराधी हूं-गुंडा हूं, मेरा चरित्र हनन हो रहा’:नीरज कुमार का बिना नाम लिए अनंत सिंह पर हमला, बोले- डरने वाला नहीं, अड़ने वाला हूं

‘क्या मैं अपराधी हूं-गुंडा हूं, मेरा चरित्र हनन हो रहा’:नीरज कुमार का बिना नाम लिए अनंत सिंह पर हमला, बोले- डरने वाला नहीं, अड़ने वाला हूं

बिहार विधान पार्षद का चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। जैसे-जैसे वोटिंग की तारीख नजदीक आ रही है, जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार और MLA अनंत सिंह के हमले तेज हो गए हैं। बुधवार को अनंत सिंह ने नालंदा में रोड शो करते हुए कहा, मुझे पुदीना सिंह कहता है। काउंटिंग के दिन सब साफ कर देंगे। अब नीरज कुमार ने बिना नाम लिए पलटवार किया है। गुरुवार को पटना के बाढ़ में नीरज सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, मैं आपके बीच न्याय मांगने आया हूं। क्या मैं अपराधी हूं, गुंडा हूं, बार-बार मेरा चरित्र हनन किया जा रहा है। तीन बार MLC रह चुके नीरज कुमार ने कहा, मैं डरने वाला नहीं, अड़ने वाला हूं। क्या मैंने आपका सिर झुकाया
नीरज कुमार ने चुनाव प्रचार के दौरान बिना नाम लिए अपने विरोधी अनंत सिंह को कड़ा संदेश दिया और साफ कहा कि नीतीश कुमार पर राजनीतिक या अनैतिक हमला करने वालों को वह जवाब देने से पीछे नहीं हटेंगे। खुद को पीड़ित बताते हुए कहा कि ‘मैं जनता के बीच न्याय मांगने आया हूं। मैं हमेशा पार्टी और नीतीश कुमार के प्रति ईमानदार रहा हूं।’ ‘मैं कोई अपराधी-गुंडा नहीं’ नीरज कुमार ने कहा, ‘आप लोग मुझे 30-40 साल से जानते हैं। तो बताइए क्या मैं कोई अपराधी हूं? हाथ उठाकर बोलिए। क्या हम बोल्डर हैं? हम बदमाश हैं? हम किसी के खिलाफ कोई अपशब्द बोलते हैं?” उन्होंने कहा कि कोई मुझे कितनी भी गाली दे, इससे फर्क नहीं पड़ता। लेकिन नीतीश कुमार पर राजनीतिक या अनैतिक हमला बर्दाश्त नहीं करूंगा। ‘सबको उसका कर्म फंसाता है’ बिना नाम लिए नीरज कुमार ने अनंत सिंह पर तीखे हमले किए। कहा, ‘कभी कहा जाता है ललन सिंह ने फंसाया। कभी लेसी सिंह ने फंसाया। कोई किसी को नहीं फंसाता, उसके कर्म फंसाते हैं। मुझे कोई राजनीतिक संरक्षण नहीं मिला। जब मुझ पर आरोप लगा तो मैंने पुलिस को प्रमाण दिया।’ जनसुराज प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं अनंत सिंह अनंत सिंह के इस रुख को लेकर जदयू में पिछले कई दिनों से अंदरूनी घमासान चल रहा है। पटना स्नातक सीट से जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह खुलकर मोर्चा ले चुके हैं। वो अनुज के नामांकन में भी शामिल हुए थे और रोड शो भी किया था। वह नीरज कुमार की जगह जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। विवाद को खत्म कराने की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह को दी गई थी। ललन सिंह ने अनंत से की थी बात 5 अक्टूबर को ललन सिंह ने अनंत सिंह से बातचीत के बाद कहा था कि अनंत सिंह की कुछ शिकायतें हैं। अनंत का कहना था कि जब वह विधानसभा चुनाव लड़ रहे थे, तब उनके खिलाफ प्रचार किया गया, लेकिन पार्टी की ओर से उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई। ललन सिंह ने माना था कि उस समय प्रदेश इकाई से चूक हुई थी। उन्होंने कहा था कि कोई क्रिया होगी तो प्रतिक्रिया भी होगी। ललन सिंह के मुताबिक, उन्होंने अनंत सिंह से नीरज कुमार के खिलाफ सार्वजनिक बयान नहीं देने को कहा था और अनंत ने उनकी बात मानने की बात कही थी। अनंत सिंह ने कहा था-नीतीश कुमार की लिए गोली खाई अनंत सिंह कह चुके हैं कि मैं नीतीश कुमार को मानता हूं। उन्होंने बिहार को बनाया है। मैं उनका दीवाना हूं। उनके लिए 9 लोगों की कुर्बानी दी। गोली तक खाई। लेकिन पार्टी में नीति है तो अब न्याय हो। मैं जब विधानसभा का चुनाव लड़ रहा था तब नीरज ने क्या क्या नहीं किया। तब पार्टी कहां थी। अगर नियम है तो सबके लिए बराबर हो। वरना पार्टी रहे या ना रहे। मैं किसी का कर्मचारी नहीं हूं। नीरज कुमार ने 4 विधानसभा चुनाव में मेरे विरोध किया तब पार्टी ने क्यों कोई एक्शन नहीं लिया। बिहार विधान पार्षद का चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। जैसे-जैसे वोटिंग की तारीख नजदीक आ रही है, जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार और MLA अनंत सिंह के हमले तेज हो गए हैं। बुधवार को अनंत सिंह ने नालंदा में रोड शो करते हुए कहा, मुझे पुदीना सिंह कहता है। काउंटिंग के दिन सब साफ कर देंगे। अब नीरज कुमार ने बिना नाम लिए पलटवार किया है। गुरुवार को पटना के बाढ़ में नीरज सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, मैं आपके बीच न्याय मांगने आया हूं। क्या मैं अपराधी हूं, गुंडा हूं, बार-बार मेरा चरित्र हनन किया जा रहा है। तीन बार MLC रह चुके नीरज कुमार ने कहा, मैं डरने वाला नहीं, अड़ने वाला हूं। क्या मैंने आपका सिर झुकाया
नीरज कुमार ने चुनाव प्रचार के दौरान बिना नाम लिए अपने विरोधी अनंत सिंह को कड़ा संदेश दिया और साफ कहा कि नीतीश कुमार पर राजनीतिक या अनैतिक हमला करने वालों को वह जवाब देने से पीछे नहीं हटेंगे। खुद को पीड़ित बताते हुए कहा कि ‘मैं जनता के बीच न्याय मांगने आया हूं। मैं हमेशा पार्टी और नीतीश कुमार के प्रति ईमानदार रहा हूं।’ ‘मैं कोई अपराधी-गुंडा नहीं’ नीरज कुमार ने कहा, ‘आप लोग मुझे 30-40 साल से जानते हैं। तो बताइए क्या मैं कोई अपराधी हूं? हाथ उठाकर बोलिए। क्या हम बोल्डर हैं? हम बदमाश हैं? हम किसी के खिलाफ कोई अपशब्द बोलते हैं?” उन्होंने कहा कि कोई मुझे कितनी भी गाली दे, इससे फर्क नहीं पड़ता। लेकिन नीतीश कुमार पर राजनीतिक या अनैतिक हमला बर्दाश्त नहीं करूंगा। ‘सबको उसका कर्म फंसाता है’ बिना नाम लिए नीरज कुमार ने अनंत सिंह पर तीखे हमले किए। कहा, ‘कभी कहा जाता है ललन सिंह ने फंसाया। कभी लेसी सिंह ने फंसाया। कोई किसी को नहीं फंसाता, उसके कर्म फंसाते हैं। मुझे कोई राजनीतिक संरक्षण नहीं मिला। जब मुझ पर आरोप लगा तो मैंने पुलिस को प्रमाण दिया।’ जनसुराज प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं अनंत सिंह अनंत सिंह के इस रुख को लेकर जदयू में पिछले कई दिनों से अंदरूनी घमासान चल रहा है। पटना स्नातक सीट से जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह खुलकर मोर्चा ले चुके हैं। वो अनुज के नामांकन में भी शामिल हुए थे और रोड शो भी किया था। वह नीरज कुमार की जगह जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। विवाद को खत्म कराने की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह को दी गई थी। ललन सिंह ने अनंत से की थी बात 5 अक्टूबर को ललन सिंह ने अनंत सिंह से बातचीत के बाद कहा था कि अनंत सिंह की कुछ शिकायतें हैं। अनंत का कहना था कि जब वह विधानसभा चुनाव लड़ रहे थे, तब उनके खिलाफ प्रचार किया गया, लेकिन पार्टी की ओर से उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई। ललन सिंह ने माना था कि उस समय प्रदेश इकाई से चूक हुई थी। उन्होंने कहा था कि कोई क्रिया होगी तो प्रतिक्रिया भी होगी। ललन सिंह के मुताबिक, उन्होंने अनंत सिंह से नीरज कुमार के खिलाफ सार्वजनिक बयान नहीं देने को कहा था और अनंत ने उनकी बात मानने की बात कही थी। अनंत सिंह ने कहा था-नीतीश कुमार की लिए गोली खाई अनंत सिंह कह चुके हैं कि मैं नीतीश कुमार को मानता हूं। उन्होंने बिहार को बनाया है। मैं उनका दीवाना हूं। उनके लिए 9 लोगों की कुर्बानी दी। गोली तक खाई। लेकिन पार्टी में नीति है तो अब न्याय हो। मैं जब विधानसभा का चुनाव लड़ रहा था तब नीरज ने क्या क्या नहीं किया। तब पार्टी कहां थी। अगर नियम है तो सबके लिए बराबर हो। वरना पार्टी रहे या ना रहे। मैं किसी का कर्मचारी नहीं हूं। नीरज कुमार ने 4 विधानसभा चुनाव में मेरे विरोध किया तब पार्टी ने क्यों कोई एक्शन नहीं लिया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *