मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र के कलासन बाजार में बिजली विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक कबाड़ी की दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान दुकान और घर से करीब 400 किलो बिजली के तार, कंडक्टर और अन्य इलेक्ट्रिकल सामान बरामद किए गए। मामले में पुलिस ने कबाड़ी दुकानदार केशव भगत और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। बिजली विभाग को आशंका है कि बरामद सामान चोरी के बिजली उपकरण हैं, जिन्हें कबाड़ी की दुकान पर लाकर बेचा जा रहा था। फिलहाल बरामद सामान का वजन कराया जा रहा है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। बिजली विभाग के एसडीओ विजय कुमार ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कलासन बाजार स्थित एक कबाड़ी की दुकान पर चोरी के बिजली उपकरण, तार और केबल खरीदे-बेचे जा रहे हैं। सूचना के आधार पर बिजली विभाग के अधिकारियों और चौसा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान दुकान के साथ कबाड़ी दुकानदार के घर की भी तलाशी ली गई। इलेक्ट्रिकल सामान किया गया जब्त छापेमारी के दौरान बरामद सामान में 11 हजार और 33 हजार वोल्ट की बिजली लाइनों में इस्तेमाल होने वाले कंडक्टर और केबल शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, बिजली के इन उपकरणों को गलाकर बोरों में पैक किया जा रहा था। इसके बाद उन्हें कहीं भेजने की तैयारी थी। टीम ने मौके से भारी मात्रा में इलेक्ट्रिकल सामान जब्त किया। बरामद सामग्री का कुल वजन लगभग 400 किलो बताया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान बिजली विभाग के एसडीओ विजय कुमार, चौसा थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान, बिजली विभाग के जेई राजीव रंजन, पुरैनी के बिजली जेई मुकेश कुमार, दारोगा धनंजय सिंह सहित विभाग के मानव बल सागर कुमार, विलास मंडल, रौशन कुमार और मिथुन कुमार मौजूद थे। इनके अलावा चौसा थाना के अन्य पुलिसकर्मी भी छापेमारी दल में शामिल थे। पुलिस और बिजली विभाग की टीम बरामद सामान के स्रोत और उससे जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। मामले में जब्त उपकरणों की पहचान और अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र के कलासन बाजार में बिजली विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक कबाड़ी की दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान दुकान और घर से करीब 400 किलो बिजली के तार, कंडक्टर और अन्य इलेक्ट्रिकल सामान बरामद किए गए। मामले में पुलिस ने कबाड़ी दुकानदार केशव भगत और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। बिजली विभाग को आशंका है कि बरामद सामान चोरी के बिजली उपकरण हैं, जिन्हें कबाड़ी की दुकान पर लाकर बेचा जा रहा था। फिलहाल बरामद सामान का वजन कराया जा रहा है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। बिजली विभाग के एसडीओ विजय कुमार ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कलासन बाजार स्थित एक कबाड़ी की दुकान पर चोरी के बिजली उपकरण, तार और केबल खरीदे-बेचे जा रहे हैं। सूचना के आधार पर बिजली विभाग के अधिकारियों और चौसा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान दुकान के साथ कबाड़ी दुकानदार के घर की भी तलाशी ली गई। इलेक्ट्रिकल सामान किया गया जब्त छापेमारी के दौरान बरामद सामान में 11 हजार और 33 हजार वोल्ट की बिजली लाइनों में इस्तेमाल होने वाले कंडक्टर और केबल शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, बिजली के इन उपकरणों को गलाकर बोरों में पैक किया जा रहा था। इसके बाद उन्हें कहीं भेजने की तैयारी थी। टीम ने मौके से भारी मात्रा में इलेक्ट्रिकल सामान जब्त किया। बरामद सामग्री का कुल वजन लगभग 400 किलो बताया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान बिजली विभाग के एसडीओ विजय कुमार, चौसा थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान, बिजली विभाग के जेई राजीव रंजन, पुरैनी के बिजली जेई मुकेश कुमार, दारोगा धनंजय सिंह सहित विभाग के मानव बल सागर कुमार, विलास मंडल, रौशन कुमार और मिथुन कुमार मौजूद थे। इनके अलावा चौसा थाना के अन्य पुलिसकर्मी भी छापेमारी दल में शामिल थे। पुलिस और बिजली विभाग की टीम बरामद सामान के स्रोत और उससे जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। मामले में जब्त उपकरणों की पहचान और अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

