पातेला-मुरला गणेश रोड पर लेपर्ड दौड़ता नजर आया:झाड़ियों से होते हुए पहाड़ियों में चला गया, कार सवार ने बनाया वीडियो

पातेला-मुरला गणेश रोड पर लेपर्ड दौड़ता नजर आया:झाड़ियों से होते हुए पहाड़ियों में चला गया, कार सवार ने बनाया वीडियो

डूंगरपुर शहर की पहाड़ियों में लेपर्ड की आवाजाही से लोगों की चिंता बढ़ गई है। पातेला से मुरला गणेश मंदिर जाने वाले रोड पर एक लेपर्ड सड़क पर दौड़ता दिखाई दिया।
कार से गुजर रहे एक राहगीर ने लेपर्ड को देखा तो उसका वीडियो बना लिया, जो अब सामने आया है। गाड़ी की लाइट पड़ने पर लेपर्ड कुछ देर सड़क पर दौड़ता रहा। इसके बाद वह सड़क किनारे कंटीली झाड़ियों से होते हुए पहाड़ियों की तरफ चला गया। लोगों में डर का माहौल, निगरानी बढ़ाने की मांग
इस रोड के आसपास आबादी होने से लोगों में डर का माहौल है। पहाड़ी के एक तरफ पातेला बस्ती है, जबकि दूसरी तरफ केंद्रीय विद्यालय की आवासीय कॉलोनी, मुरला गणेश मंदिर और वसुंधरा विहार कॉलोनियां हैं।
इन इलाकों में रहने वाले लोगों को रोजाना आने-जाने के लिए इसी सड़क का इस्तेमाल करना पड़ता है। ऐसे में सड़क पर लेपर्ड दिखाई देने से लोगों को आवाजाही के दौरान अनहोनी का डर सता रहा है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और लेपर्ड को सुरक्षित रेस्क्यू करने की मांग की है। पहले भी दिख चुका लेपर्ड का मूवमेंट
डूंगरपुर शहर और आसपास की पहाड़ियों में इससे पहले भी लेपर्ड का मूवमेंट देखा गया है। भोईवाड़ा इलाके, बासड़वाड़ा के पीछे की पहाड़ियों, धनमाता की पहाड़ियों, घाटी दरवाजे और उदयविलास रोड से आगे स्थित कॉलोनियों के आसपास भी लेपर्ड दिखाई देने की घटनाएं सामने आई हैं। अलग-अलग इलाकों में लगातार मूवमेंट की सूचनाओं से लोगों की चिंता बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि आबादी के नजदीक लेपर्ड दिखाई देने से बच्चों और लोगों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। लोगों ने वन विभाग से इलाके में गश्त करने, लेपर्ड की गतिविधियों पर नजर रखने और सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *