भास्कर न्यूज| चाईबासा हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदापी के पास मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के मृत तीन सदस्यों के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में बुधवार को कराया गया। तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें शीतगृह में सुरक्षित रखवा दिया गया है। छत्तीसगढ़ से परिजनों के आने के बाद तीनों शवों का अंतिम संस्कार चाईबासा के काली मंदिर श्मशान घाट स्थित शवदाह गृह में गुरुवार को किया जाएगा। मृतकों के परिजन रात में ट्रेन से जमशेदपुर पहुंचेंगे तथा अगले दिन गुरुवार को चाईबासा पहुंचेंगे। इसके बाद परिजनों की उपस्थिति में तीनों शवों का चाईबासा श्मशान घाट में दाह संस्कार किया जाएगा। ज्ञात हो कि मंगलवार की सुबह छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जाने के क्रम में हाटगम्हरिया के कुदापी के पास अनियंत्रित ट्रेलर और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। इसमें छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 45 वर्षीय मां अमृत कौर, 15 वर्षीय बेटी अमनदीप कौर और 11 वर्षीय बेटी गुर सिमरन कौर शामिल हैं। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। भास्कर न्यूज| चाईबासा हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदापी के पास मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के मृत तीन सदस्यों के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में बुधवार को कराया गया। तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें शीतगृह में सुरक्षित रखवा दिया गया है। छत्तीसगढ़ से परिजनों के आने के बाद तीनों शवों का अंतिम संस्कार चाईबासा के काली मंदिर श्मशान घाट स्थित शवदाह गृह में गुरुवार को किया जाएगा। मृतकों के परिजन रात में ट्रेन से जमशेदपुर पहुंचेंगे तथा अगले दिन गुरुवार को चाईबासा पहुंचेंगे। इसके बाद परिजनों की उपस्थिति में तीनों शवों का चाईबासा श्मशान घाट में दाह संस्कार किया जाएगा। ज्ञात हो कि मंगलवार की सुबह छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जाने के क्रम में हाटगम्हरिया के कुदापी के पास अनियंत्रित ट्रेलर और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। इसमें छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 45 वर्षीय मां अमृत कौर, 15 वर्षीय बेटी अमनदीप कौर और 11 वर्षीय बेटी गुर सिमरन कौर शामिल हैं। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

