भास्कर न्यूज | सरायकेला बांस, रस्सियों और कारीगरों के हुनर से जब अमेरिका के प्रसिद्ध अक्षरधाम स्वामीनारायण मंदिर की भव्यता धरती पर उतरती है, तो नजरें ठहर जाती हैं। आदित्यपुर के एस टाइप दुर्गा पूजा मैदान में सिंहभूम बॉयज क्रिकेट क्लब का पूजा पंडाल इस बार श्रद्धालुओं के लिए ऐसा ही अद्भुत आकर्षण बनकर उभरा है। मंदिर की भव्य वास्तुकला से प्रेरित इस पंडाल की सुंदरता, विशाल स्वरूप और बारीक कलाकारी मां दुर्गा के दर्शन के साथ श्रद्धालुओं को अनूठा अनुभव देने के लिए तैयार है। पंडाल की खासियत इसकी भव्य संरचना और पारंपरिक कारीगरी का शानदार मेल है। साधारण निर्माण सामग्री से इतनी आकर्षक कलाकृति तैयार करना कारीगरों की मेहनत, कल्पनाशीलता और हुनर को दर्शाता है। इसकी नक्काशीदार शैली और मंदिरनुमा स्वरूप श्रद्धालुओं को अमेरिका के प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर की याद दिलाता है। यही वजह है कि उद्घाटन के साथ ही पंडाल देखने के लिए लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है। मंगलवार शाम आयोजित समारोह में ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह और आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पंडाल का उद्घाटन किया। दोनों अतिथियों ने मां दुर्गा के दरबार में माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कारीगरों की कला की सराहना करते हुए कहा कि बांस और रस्सियों जैसी साधारण सामग्री से इतनी विशाल कलाकृति तैयार करना किसी चमत्कार से कम नहीं है। उन्होंने आयोजन समिति के समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने ऐसी पारंपरिक कला को प्रोत्साहन देने की जरूरत बताई। इस मौके पर क्लब के मुख्य संरक्षक मनोज सिंह, अध्यक्ष बबलू सिंह समेत कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भास्कर न्यूज | सरायकेला बांस, रस्सियों और कारीगरों के हुनर से जब अमेरिका के प्रसिद्ध अक्षरधाम स्वामीनारायण मंदिर की भव्यता धरती पर उतरती है, तो नजरें ठहर जाती हैं। आदित्यपुर के एस टाइप दुर्गा पूजा मैदान में सिंहभूम बॉयज क्रिकेट क्लब का पूजा पंडाल इस बार श्रद्धालुओं के लिए ऐसा ही अद्भुत आकर्षण बनकर उभरा है। मंदिर की भव्य वास्तुकला से प्रेरित इस पंडाल की सुंदरता, विशाल स्वरूप और बारीक कलाकारी मां दुर्गा के दर्शन के साथ श्रद्धालुओं को अनूठा अनुभव देने के लिए तैयार है। पंडाल की खासियत इसकी भव्य संरचना और पारंपरिक कारीगरी का शानदार मेल है। साधारण निर्माण सामग्री से इतनी आकर्षक कलाकृति तैयार करना कारीगरों की मेहनत, कल्पनाशीलता और हुनर को दर्शाता है। इसकी नक्काशीदार शैली और मंदिरनुमा स्वरूप श्रद्धालुओं को अमेरिका के प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर की याद दिलाता है। यही वजह है कि उद्घाटन के साथ ही पंडाल देखने के लिए लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है। मंगलवार शाम आयोजित समारोह में ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह और आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पंडाल का उद्घाटन किया। दोनों अतिथियों ने मां दुर्गा के दरबार में माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कारीगरों की कला की सराहना करते हुए कहा कि बांस और रस्सियों जैसी साधारण सामग्री से इतनी विशाल कलाकृति तैयार करना किसी चमत्कार से कम नहीं है। उन्होंने आयोजन समिति के समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने ऐसी पारंपरिक कला को प्रोत्साहन देने की जरूरत बताई। इस मौके पर क्लब के मुख्य संरक्षक मनोज सिंह, अध्यक्ष बबलू सिंह समेत कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

