सिटी रिपोर्टर | बोकारो डॉ. राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल सेक्टर-9 रानी पोखर में नवरात्र उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ मां दुर्गा की आरती के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का मनमोहक प्रदर्शन किया व प्रत्येक स्वरूप का परिचय देकर उसके महत्व को बताया। कक्षा 6 व 8 की छात्राओं ने आकर्षक डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसमें पीहू – शैलपुत्री, आरोही – ब्रह्मचारिणी, सोफिया- चंद्रघंटा, ख्यात – सिद्धिदात्री, प्रीति – कुष्मांडा, विद्या- महागौरी, आरोही 2 – स्कंदमाता, ज्ञानवी – मां दुर्गा, अंकित – गणेश, सूरज – कार्तिक, साक्षी – सरस्वती, रोशनी ने लक्ष्मी बनकर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में साक्षी कुमारी, माधुरी कुमारी, राखी कुमारी, अन्नु सिंह समेत शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा कार्यक्रम की उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को धन्यवाद दिया। सिटी रिपोर्टर | बोकारो डॉ. राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल सेक्टर-9 रानी पोखर में नवरात्र उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ मां दुर्गा की आरती के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का मनमोहक प्रदर्शन किया व प्रत्येक स्वरूप का परिचय देकर उसके महत्व को बताया। कक्षा 6 व 8 की छात्राओं ने आकर्षक डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसमें पीहू – शैलपुत्री, आरोही – ब्रह्मचारिणी, सोफिया- चंद्रघंटा, ख्यात – सिद्धिदात्री, प्रीति – कुष्मांडा, विद्या- महागौरी, आरोही 2 – स्कंदमाता, ज्ञानवी – मां दुर्गा, अंकित – गणेश, सूरज – कार्तिक, साक्षी – सरस्वती, रोशनी ने लक्ष्मी बनकर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में साक्षी कुमारी, माधुरी कुमारी, राखी कुमारी, अन्नु सिंह समेत शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा कार्यक्रम की उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को धन्यवाद दिया।

