हिमाचल सीएम का नाचते हुए VIDEO वायरल:महिलाओं के साथ लाहौली नाटी में थिरके सुक्खू, पारंपरिक रंग में रंगे नजर आएं मुख्यमंत्री

हिमाचल सीएम का नाचते हुए VIDEO वायरल:महिलाओं के साथ लाहौली नाटी में थिरके सुक्खू, पारंपरिक रंग में रंगे नजर आएं मुख्यमंत्री

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का लाहौल-स्पीति के काजा में स्थानीय महिलाओं के साथ नाटी डालते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री बुधवार को ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत काजा पहुंचे थे। रात को उन्होंने रांगरिक गांव में ठहराव किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं के साथ पारंपरिक लाहौली नाटी डाली। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर महिलाएं भी उत्साहित नजर आईं। स्थानीय संस्कृति और परंपरा के रंग में रंगे सीएम सुक्खू का नाचते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में मुख्यमंत्री महिलाओं के साथ कदम मिलाते और पारंपरिक नृत्य का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब देख और साझा कर रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *