निर्दलीय प्रत्याशी नजमूल होदा ने मोतिहारी में मांगा वोट:सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, कहा-‘सदन तक पहुंचाएंगे शिक्षकों की समस्याएं’

निर्दलीय प्रत्याशी नजमूल होदा ने मोतिहारी में मांगा वोट:सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, कहा-‘सदन तक पहुंचाएंगे शिक्षकों की समस्याएं’

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। बुधवार को निर्दलीय प्रत्याशी नजमूल होदा ने मोतिहारी के विभिन्न शिक्षण संस्थानों का दौरा कर शिक्षक मतदाताओं से संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से अपने पक्ष में प्रथम वरीयता का वोट देने की अपील की और उनकी समस्याएं सुनीं। शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों से किया संपर्क नजमूल होदा ने मोतिहारी के एमएस कॉलेज, एसएनएस कॉलेज और गोपाल साह हाईस्कूल समेत कई शिक्षण संस्थानों का दौरा किया। उन्होंने शिक्षकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को जाना। साथ ही भरोसा दिलाया कि शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को सदन तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास करेंगे। जदयू से समर्थन नहीं मिलने पर निर्दलीय लड़ रहे चुनाव होदा ने कहा कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव पार्टी आधारित नहीं है। उन्होंने खुद को जदयू का समर्पित कार्यकर्ता बताया और कहा कि पार्टी से समर्थन नहीं मिलने के कारण वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। शिक्षकों के समर्थन का किया दावा नजमूल होदा ने दावा किया कि पार्टी का समर्थन नहीं मिलने के बावजूद उन्हें शिक्षकों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वह लगातार विभिन्न जिलों और शिक्षण संस्थानों का दौरा कर शिक्षकों से संवाद कर रहे हैं। संपर्क अभियान के दौरान उनके समर्थक और स्थानीय शिक्षक भी मौजूद रहे। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। बुधवार को निर्दलीय प्रत्याशी नजमूल होदा ने मोतिहारी के विभिन्न शिक्षण संस्थानों का दौरा कर शिक्षक मतदाताओं से संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से अपने पक्ष में प्रथम वरीयता का वोट देने की अपील की और उनकी समस्याएं सुनीं। शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों से किया संपर्क नजमूल होदा ने मोतिहारी के एमएस कॉलेज, एसएनएस कॉलेज और गोपाल साह हाईस्कूल समेत कई शिक्षण संस्थानों का दौरा किया। उन्होंने शिक्षकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को जाना। साथ ही भरोसा दिलाया कि शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को सदन तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास करेंगे। जदयू से समर्थन नहीं मिलने पर निर्दलीय लड़ रहे चुनाव होदा ने कहा कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव पार्टी आधारित नहीं है। उन्होंने खुद को जदयू का समर्पित कार्यकर्ता बताया और कहा कि पार्टी से समर्थन नहीं मिलने के कारण वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। शिक्षकों के समर्थन का किया दावा नजमूल होदा ने दावा किया कि पार्टी का समर्थन नहीं मिलने के बावजूद उन्हें शिक्षकों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वह लगातार विभिन्न जिलों और शिक्षण संस्थानों का दौरा कर शिक्षकों से संवाद कर रहे हैं। संपर्क अभियान के दौरान उनके समर्थक और स्थानीय शिक्षक भी मौजूद रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *