लिवइन में पति के साथ रह रही प्रेमिका की हत्या:नोएडा में पत्नी ने गला दबाकर मारा था, प्रेम संबधों से थी जलन, 5 अक्टूबर को मिला था शव

लिवइन में पति के साथ रह रही प्रेमिका की हत्या:नोएडा में पत्नी ने गला दबाकर मारा था, प्रेम संबधों से थी जलन, 5 अक्टूबर को मिला था शव

नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र के याकूबपुर गांव में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शीला कुमारी को अपने पति नितिन और मनीषा के बीच प्रेम संबंध होने का शक नहीं, बल्कि इसकी जानकारी थी। इसी वजह से वह मनीषा से ईर्ष्या करती थी। आरोप है कि पति के कासगंज जाने के बाद उसने मनीषा की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गई। पुलिस के अनुसार 5 अक्टूबर 2026 को याकूबपुर गांव में एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। मृतका की पहचान कासगंज निवासी मनीषा के रूप में हुई। मकान के केयरटेकर की शिकायत पर शुरुआत में गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर केस को हत्या की धारा में बदल दिया गया। पति के कहने पर मनीषा के साथ रहने लगी थी
पुलिस की पूछताछ में शीला ने बताया कि उसकी शादी 20 अप्रैल 2025 को नितिन से हुई थी। उसके पति के मनीषा के साथ प्रेम संबंध थे। पति के कहने पर वह मनीषा के साथ एक ही कमरे में रहने लगी थी। इस दौरान उसे मनीषा से ईर्ष्या होने लगी थी। 4 अक्टूबर को नितिन अपनी कार से कासगंज आरटीओ कार्यालय गया था। इसी दौरान शीला ने मनीषा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 5 अक्टूबर को उसने मनीषा का गला दबाकर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गई। सेक्टर-88 के बीपीएल कट से गिरफ्तारी
पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी शीला कुमारी को 14 अक्टूबर को सेक्टर-88 स्थित बीपीएल कट से गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से कासगंज जिले के पटियाली थाना क्षेत्र के नगला सहजन गांव की रहने वाली है। उसकी उम्र करीब 24 साल है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *