किशनगंज के कोचाधामन थाना क्षेत्र की धनपुरा पंचायत स्थित धनपुरा गांव में 15 वर्षीय किशोरी का शव तालाब से बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान दिलखुश के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम मो. कमरुल बताया गया है। किशोरी 12 अक्टूबर से अपने घर से लापता थी। बुधवार सुबह घर से करीब 400 मीटर दूर तालाब में उसका शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला था सुराग पंचायत के पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राही के अनुसार, किशोरी के लापता होने के बाद परिजनों ने रेलवे स्टेशन समेत कई जगहों पर उसकी तलाश की थी। कोई सुराग नहीं मिलने पर कोचाधामन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में थाना कांड संख्या 526/26 दर्ज होने की जानकारी दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने तालाब में शव तैरता देखा और परिजनों के साथ प्रशासन को इसकी सूचना दी। इसके बाद एसडीपीओ खुशरू सिराज, थानाध्यक्ष इजहार आलम समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज सदर अस्पताल भेज दिया गया। मौत की वजह स्पष्ट नहीं, सभी पहलुओं पर जांच पंचायत प्रतिनिधि श्री राही ने मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि किशोरी की मौत हादसे में हुई, उसने आत्महत्या की या यह हत्या का मामला है। ग्रामीणों के बीच घास काटने के दौरान हादसा होने की आशंका पर भी चर्चा हो रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। एसडीपीओ खुशरू सिराज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। किशनगंज के कोचाधामन थाना क्षेत्र की धनपुरा पंचायत स्थित धनपुरा गांव में 15 वर्षीय किशोरी का शव तालाब से बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान दिलखुश के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम मो. कमरुल बताया गया है। किशोरी 12 अक्टूबर से अपने घर से लापता थी। बुधवार सुबह घर से करीब 400 मीटर दूर तालाब में उसका शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला था सुराग पंचायत के पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राही के अनुसार, किशोरी के लापता होने के बाद परिजनों ने रेलवे स्टेशन समेत कई जगहों पर उसकी तलाश की थी। कोई सुराग नहीं मिलने पर कोचाधामन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में थाना कांड संख्या 526/26 दर्ज होने की जानकारी दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने तालाब में शव तैरता देखा और परिजनों के साथ प्रशासन को इसकी सूचना दी। इसके बाद एसडीपीओ खुशरू सिराज, थानाध्यक्ष इजहार आलम समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज सदर अस्पताल भेज दिया गया। मौत की वजह स्पष्ट नहीं, सभी पहलुओं पर जांच पंचायत प्रतिनिधि श्री राही ने मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि किशोरी की मौत हादसे में हुई, उसने आत्महत्या की या यह हत्या का मामला है। ग्रामीणों के बीच घास काटने के दौरान हादसा होने की आशंका पर भी चर्चा हो रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। एसडीपीओ खुशरू सिराज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

