कटनी में सरकारी कॉलेजों की मांग पर जन सत्याग्रह:11वें दिन छात्रों ने निकाला मार्च; अक्षत यादव और अर्चना जार को दी श्रद्धांजलि

कटनी में सरकारी कॉलेजों की मांग पर जन सत्याग्रह:11वें दिन छात्रों ने निकाला मार्च; अक्षत यादव और अर्चना जार को दी श्रद्धांजलि

कटनी में सरकारी मेडिकल, इंजीनियरिंग और लॉ कॉलेज खोलने की मांग को लेकर बुधवार को जन सत्याग्रह के 11वें दिन मार्च निकाला गया। कटनी एक्शन कमेटी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन से शुरू हुआ मार्च सुभाष चौक, आजाद चौक होते हुए मिशन चौक पहुंचा। यहां प्रदर्शनकारियों ने छात्र अक्षत यादव और छात्रा अर्चना जार को श्रद्धांजलि दी और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। काले झंडे लेकर मार्च में शामिल हुए छात्र और युवा मार्च में छात्र, युवा और स्थानीय नागरिक काले झंडे लेकर शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाल ही में जान गंवाने वाले अक्षत यादव और अर्चना जार को याद किया। अक्षत की दिल्ली में इमारत गिरने से और अर्चना की इंदौर में सड़क हादसे में मौत हुई थी। कटनी में सरकारी कॉलेज खोलने की मांग प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कटनी में अच्छे शिक्षण संस्थान नहीं होने से बच्चों को पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ता है। मार्च के दौरान आजाद चौक पर पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खोलने के प्रस्ताव का विरोध किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पूरी तरह सरकारी मेडिकल, इंजीनियरिंग और लॉ कॉलेज खोलने की मांग की। कई दलों के नेता हुए शामिल, तहसीलदार को ज्ञापन दिया मार्च में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और भीम आर्मी समेत कई दलों के नेता शामिल हुए। मिशन चौक पर मार्च समाप्त होने के बाद प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इसके जरिए तीनों कॉलेजों की मांग शासन तक पहुंचाने की अपील की गई। कटनी एक्शन कमेटी ने कहा कि जब तक सरकार इन मांगों पर ठोस और सकारात्मक कदम नहीं उठाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और इसे और तेज किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *