बूंदी में युवक पर लोहे के पाइप से जानलेवा हमला:कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में चार आरोपियों को पकड़ा

बूंदी में युवक पर लोहे के पाइप से जानलेवा हमला:कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में चार आरोपियों को पकड़ा

बूंदी शहर के बहादुर सिंह सर्किल स्थित हनी होटल के सामने एक युवक पर लोहे के पाइपों से जानलेवा हमला किया गया। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि 13 अक्टूबर की शाम पीड़ित अनिल (निवासी ब्रह्मपुरी बूंदी) काम पर जा रहा था। हनी होटल के पास अरबाज, शाहिद और अल्ताफ सहित अन्य लोगों ने उसे रोककर गाली-गलौज की और लोहे के पाइपों से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित के दोनों हाथ-पैर और कमर में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह बेहोश हो गया। आरोपियों ने उसे पीटना जारी रखा। पीड़ित की रिपोर्ट पर कोतवाली थाने में संबंधित धाराओं और SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय सिंह चम्पावत के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने दबिश देकर मो. अरबाज (22), शाहिद हुसैन (20), अल्ताफ (24) और सोनू (25) को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *