रतलाम के कालिका माता मेले में अनुष्ठा-अधिष्ठा ने बरसाया भक्ति रस, झूमें श्रोता

रतलाम के कालिका माता मेले में अनुष्ठा-अधिष्ठा ने बरसाया भक्ति रस, झूमें श्रोता

रतलाम. कालिका माता मेला में मंगलवार की रात…वीर हनुमान अति बलवाना….राम राम रसिया रे…प्रभु मन बसियो रे…तेरा दर तो हकीकत में दुखियों का सहारा है…अनुष्ठा और अधिष्ठा की भक्तिमय सुरों पर रतलामवासी जमकर झूमें और जय जय श्रीराम के जयकारों से प्रांगण गुंजायमान हो रहा था।

मंगलवार की रात भक्तिमय भजन संध्या में हजारों की संख्या में श्रोता भक्तिमय भजनों का आनंद लेने के लिए नगर निगम के कालिका माता मेला में पहुंचे। महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त अनिल भाना, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास आदि जनप्रतिनिधियों ने दोनों बहनों का मंच से सम्मान कर भजन संध्या की शुरुआत की।

मेले में आज डांसिंग नाईट का आयोजन
नगर निगम की ओर से आयोजित कालिका माता नवरात्र मेले चौथे दिन बुधवार को सांस्कृतिक मंच पर कलाश्री ग्रुप गुजरात की डांसिंग नाईट का आयोजन होगा। महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त अनिल भाना, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास आदि ने नागरिकों से मेले में आयोजित डांसिंग नाईट में अधिक से अधिक की संख्या में उपस्थित रहकर आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनाने का आग्रह किया हैं।

तारक मेहता सेलिब्रिटी नाइट
4 अक्टूबर को कशव्री ग्रुप गुजरात की डांसिंग नाइट, 15 अक्टूबर को तारक मेहता के कलाकार मयूर वकानी सुन्दर व कुश शाह गोली की सेलिब्रिटी नाइट होगी। 17 अक्टूबर को विपिन सचदेवा की भजन संध्या, 18 अक्टूबर को सोनू शर्मा एण्ड ग्रुप दिल्ली की भक्ति संध्या और 19 अक्टूबर को एमडीएस बैण्ड मध्यप्रदेश का लाइव बैण्ड$ आर्केस्ट्रा होगा। 20 अक्टूबर को दशहरे पर नेहरू स्टेडियम और बरबड़ मेला परिसर में आतिशबाजी व रावण दहन किया जाएगा।

कवि जॉनी बैरागी, अर्जुन अल्हड़ कोटा करेंगे धमाल
16 अक्टूबर को अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें गौरव चौहान (इटावा), कमलेश राजहंस (अनपरा), लटूरी ल_ (टूंडला), जॉनी बैरागी (धार), सुनील व्यास (मुंबई), रजनी अवनी (दिल्ली), अर्जुन अल्हड़ (कोटा), मुन्ना बैटरी (मंदसौर) और धमचक मुल्थानी (रतलाम) जैसे कवि शामिल होंगे। 17 अक्टूबर शनिवार को प्रसिद्ध भजन गायक विपिन सचदेवा मुंबई की भजन संध्या, 18 अक्टूबर रविवार को सोनू शर्मा एंड ग्रुप दिल्ली की भक्ति संध्या और 19 अक्टूबर सोमवार को एम.डी.एस. बैंड मध्यप्रदेश का लाईव बैंड और आर्केस्ट्रा कार्यक्रम होगा।

शारदीय नवरात्र…दमकते पंडालों में मातृशक्ति का गरबारास
शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मातारानी के पंडालों में नन्ही बालिकाओं के साथ अब मातृशक्तियों ने भी भक्तिमय गीतों की धुनो पर कदमताल मिलाते हुए चंटियों के साथ तो किसी ने तालियों से गरबारास किया। कालिका माता मंदिर के ओम मां आद्यशक्तिधाम रेलवे कॉलोनी, गांधीनगर, देवरादेवनारायण मंदिर के साथ ही जवाहर नगर मां पद्मावती माता मंदिर नवदुर्गा उत्सव समिति की ओर से गरबा रास की शुरुआत आरती के साथ की गई।

मातृशक्ति.यों ने देर रात तक गरबारास किया
अंतरराष्ट्रीय पहलवान सत्यदेव मलिक, बबलू नागर, जोगी अरोड़ा, संतोष पाटिल, राजू जलवानी के साथ ने मां की आरती की। आयोजक राजीव रावत ने बताया कि बड़ी संख्या में मातृशक्ति.यों ने देर रात तक गरबारास किया। कालिका माता मेला में अनिष्ठा और अधिष्ठा के सुर संगम कार्यक्रम में सांवरिया सेठ, खाटूश्याम और मातारानी के भजनों पर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। अलकापुरी में तीसरे दिन पुरुष चंटियों में आकर्षक फेंसी ड्रेस स्पर्धा में एक से बढक़र एक रूप धरकर लोगों ने देर रात तक चंटियों का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *