कैमूर में डिवाइडर से टकराई कार, 4 घायल:गया से पिंडदान कर लौट रहे आंध्र प्रदेश के 3 श्रद्धालु और ड्राइवर जख्मी, प्रयागराज रेफर

कैमूर में डिवाइडर से टकराई कार, 4 घायल:गया से पिंडदान कर लौट रहे आंध्र प्रदेश के 3 श्रद्धालु और ड्राइवर जख्मी, प्रयागराज रेफर

कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र के करमा गांव के पास NH 19 पर एक बेकाबू कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार तीन श्रद्धालु और चालक घायल हो गए। ये गयाजी में पिंडदान कर आंध्र प्रदेश लौट रहे थे। हादसे की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। ग्रामीणों की मदद से घायलों को कुदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया। अस्पताल के अनुसार, घायलों में आंध्र प्रदेश के दाता साह (60), राम राजी हावरी (55) और दिलेभी रातेभी (45) शामिल हैं। कार चालक अमरेश पांडे (45) भी जख्मी हुए। CHC के डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक इलाज दिया। गंभीर चोटों के कारण उन्हें बड़े अस्पताल रेफर किया गया। परिजन और श्रद्धालु आगे के इलाज के लिए प्रयागराज रवाना हो गए। पुलिस ने हादसे वाली गाड़ी हटवाकर ट्रैफिक ठीक कराया। कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र के करमा गांव के पास NH 19 पर एक बेकाबू कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार तीन श्रद्धालु और चालक घायल हो गए। ये गयाजी में पिंडदान कर आंध्र प्रदेश लौट रहे थे। हादसे की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। ग्रामीणों की मदद से घायलों को कुदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया। अस्पताल के अनुसार, घायलों में आंध्र प्रदेश के दाता साह (60), राम राजी हावरी (55) और दिलेभी रातेभी (45) शामिल हैं। कार चालक अमरेश पांडे (45) भी जख्मी हुए। CHC के डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक इलाज दिया। गंभीर चोटों के कारण उन्हें बड़े अस्पताल रेफर किया गया। परिजन और श्रद्धालु आगे के इलाज के लिए प्रयागराज रवाना हो गए। पुलिस ने हादसे वाली गाड़ी हटवाकर ट्रैफिक ठीक कराया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *