कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में GT रोड पर देर शाम धान से भरे ट्रक ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति मोहन सिंह और 5 साल का बेटा गुरदीप सिंह घायल हो गया। उनको एंबुलेंस के जरिए पास के अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला की पहचान शालू (32) निवासी सढौरा जिला यमुनानगर के रूप हुई। शालू का परिवार मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला है, फिलहाल परिवार सढौरा में रहता है। शालू का पति मोहन सिंह गुरुद्वारा साहिब में सेवादार है। रास्ता पूछने के दौरान ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। स्कूल सामने पूछ रहे थे रास्ता मोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम 5-6 बजे के बीच वह पत्नी शालू और बेटे गुरदीप के साथ बाइक पर पिपली से शाहाबाद आए थे। उन्हें बराड़ा रोड की तरफ जाना था। उनको बराड़ा रोड का रास्ता पता नहीं था। इसलिए उसने शाहाबाद के सरकारी स्कूल के सामने पहुंच कर अपनी बाइक रोकी और रास्ता पूछने लगा। धान से भरे ने मारी टक्कर आरोप लगाया कि इसी दौरान पिपपी की तरफ से तेज रफ्तार ट्रक आया, जिसने उसकी बाइक के पीछे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे तीनों सड़क पर गिर गए। ट्रक का पहिया उसकी पत्नी शालू के पेट के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा उसे और उसके बेटे गुरदीप को चोटें आईं। ट्रक कब्जे में, ड्राइवर की तलाश हादसे की सूचना मिलने पर थाना शाहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए LNJP अस्पताल कुरुक्षेत्र भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। एक्सीडेंट के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

