नर्मदापुरम में पटाखा लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू:27 अक्टूबर तक सकते हैं अप्लाई, ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे

नर्मदापुरम में पटाखा लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू:27 अक्टूबर तक सकते हैं अप्लाई, ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे

दीपावली के अवसर पर पटाखे बेचने और दुकान लगाने के लिए नर्मदापुरम जिला प्रशासन अस्थायी लाइसेंस जारी करेगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था शुरू की गई है। इस बार ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। एडीएम राजेश शुक्ला ने बताया कि गृह विभाग के निर्देश पर लाइसेंस केवल ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। इच्छुक आवेदकों को services.mp.gov.in पोर्टल पर आवेदन करना होगा। ये दस्तावेज जरूरी आवेदक लोक सेवा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ ये दस्तावेज और जानकारियां अपलोड करना अनिवार्य है: आवेदन के लिए निर्धारित 600 रुपए शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। इसके लिए लेखाशीर्ष 0070-अन्य प्रशासनिक सेवाएं, 103-विस्फोटक अधिनियम निर्धारित किया गया है। अंतिम तारीख 27 अक्टूबर अस्थायी लाइसेंस के लिए आवेदक की उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए। आवेदक किसी आपराधिक मामले में दोषसिद्ध नहीं होना चाहिए और उसके खिलाफ शांति भंग के लिए बंधपत्र का आदेश नहीं हुआ होना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 27 अक्टूबर 2026 तय की गई है। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *