josh hazlewood In SA vs AUS 1st Test: ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 214 रन से हराया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने कुल 8 विकेट चटकाए, जिसमें दूसरी पारी में लिए गए 6 विकेट भी शामिल हैं।
South Africa vs Australia: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला डरबन के किंग्समीड में खेला गया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 214 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 18 अक्टूबर से खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया ने मैट रेनेशा के शानदार शतक (190 रन) की बदौलत पहली पारी में 390 रन बनाए, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 284 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान टीम पर 106 की बढ़त बनाई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर 314 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी। ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए कुल 420 रन का लक्ष्य रखा। मेजबान टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 206 पर ऑलआउट हो गई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका से पहला टेस्ट 214 रन से जीता।
जोश हेजलवुड ने दूसरी पारी में लिए 6 विकेट
साउथ अफ्रीका पर ऑस्ट्रेलिया की जीत में जोश हेजलवुड का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने जहां मैच की पहली पारी में 2 विकेट लिए थे, वही दूसरी पारी में उन्होंने कुल 6 विकेट झटके। जोश हेजलवुड की घातक गेंदबाजी के सामने साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। जोश हेजलवुड ने दूसरी पारी में रयान रिकेल्टन (2), डेविड बेडिंघम (46), वियान मुल्डर (29), मार्को जानसेन (35), साइमन हार्मर (0) और एनरिक नॉर्टजे (4) को आउट किया।
जोश हेजलवुड के अलावा कप्तान पैटकमिंस ने कुल 4 विकेट चटकाए। दोनो इनिंग को मिलाकर मिचेल स्टार्क ने 3, नाथन ल्योन ने 2, मैट रेनेशा ने 2 विकेट झटके, जबकि ब्यू वेबस्टर ने 1 विकेट लिया।
खबर अपडेट हो रही है..
Sports – Patrika | CMS

